इन्होंने सबके सामने मारे थे शाहरुख को तमाचे, ये है इसके पीछे की कहानी
फिल्म स्टार शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर पढ़ें एक ऐसे शख्स की कहानी जिसने उन्हें रीयल लाइफ में तमाचे जड़े थे.
2 नवंबर को फिल्म स्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है, इस मौके पर हम आपको बता रहे है एक ऐसे शख्स की कहानी जिसने शाहरुख को रीयल लाइफ में सबके सामने तमाचे मारे थे। ये शख्स है इंदौर के होलकर राजघराने के समधी और जाने-माने उद्योग घराने से जुड़े विजय कृष्णा। विजय ने शाहरुख की फिल्म देवदास में उनके पिता का किरदार निभाया था और फिल्म की रिहर्सल के समय उन्होंने शाहरुख को सही में तमाचे मारे थे। पढ़ें पूरी कहानी...
- मशहूर फिल्म स्टार शाहरुख खान को रीयल लाइफ में सबके सामने लगातार तमाचे मारने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता लेकिन मशहूर चरित्र अभिनेता और उद्योगपति विजय कृष्णा ने ऐसा ही किया था।
- इंदौर के होलकर राजघराने के यशवंत राव होलकर के ससुर और रिचर्ड होलकर के समधी विजय कृष्णा जाने माने चरित्र अभिनेता है। गोदरेज घराने के विजय अपने औद्योगिक साम्राज्य और इनोवेशन के लिए जितने मशहूर है उतना ही दखल एक्टिंग में भी रखते है। वे लगभग सभी सुपर स्टार्स के साथ कई फिल्मे कर चुके हैं। रिचर्ड एटनबरो की वर्ल्ड फेम फिल्म गांधी में वे पहली बार बड़े परदे पर नज़र आए थे।
नेक्सा न्यूज़ से चर्चा में विजय ने बताया कि देवदास के एक शॉट में नाराज पिता के रूप में उन्हें शाहरुख को तमाचा मारना था। शॉट को लाइव बनाने के लिए शाहरुख ने उन्हें सही में तमाचा मारने को कहा। शूटिंग के दौरान तीन या चार रीटेक हुए और मुझे उनको हर बार दो-तीन तमाचे लगाने पड़े। तमाचा लगाने के पहले मैंने अपने सीधे हाथ की अंगूठी निकालकर उलटे हाथ में पहन ली थी ताकि उन्हें चोट ना लगे।
- गोदरेज समूह के डायरेक्टर विजय रंगमंच के मंझे हुए कलाकार है। थियेटर उनका पहला प्यार है वे इंग्लिश फिल्म सीवालव में भी काम कर चुके है। उन्होंने अमिताभ के साथ ब्लेक में, आमिर के साथ फिल्म पीके में, शाहरुख के साथ देवदास में, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के साथ गुजारिश में काम किया है।


Post a Comment