Header Ads

इस लड़के के फ्लैट से मिले 8 लड़कियों की बॉडी के टुकड़े, ऐसे खुला राज


सभी डेड बॉडीज छोटे-छोटे टुकड़ों में थीं। वहीं, दो शवों के सिर एक अलग बॉक्स में रखे हुए थे।

जापान की राजधानी टोक्यो में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित जामा अपार्टमेंट से पुलिस ने 9 लोगों को शव बरामद किए हैं। सभी डेड बॉडीज छोटे-छोटे टुकड़ों में थीं। वहीं, दो शवों के सिर एक अलग बॉक्स में रखे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 8 बॉडीज लड़कियों की हैं। इस मामले में पुलिस ने तकाहिरो शिरैशी नाम के एक युवक को अरेस्ट किया है। तकाहिरो ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।एक लड़की की तलाश ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी तक...

- दरअसल, बीते 20 सितंबर महीने में एक 23 वर्षीय लड़की ने ट्वीट किया था कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं। कोई मेरे साथ मरना पसंद करे तो मुझसे कॉन्टैक्ट कर ले।
- इसके दूसरे ही दिन वह लड़की गायब हो गई थी। लड़की के भाई ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और तबसे ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
- आखिरकार पुलिस लापता लड़की से संपर्क करने वाले तकाहिरो तक पहुंच गई और जब उसके फ्लैट की जांच की गई तो इन शवों का राज खुल गया।
रेप और पैसों के लिए करता था मर्डर
- फ्लैट से लाशें मिलते ही तकाहिरो ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि वह लड़कियों से फ्रेंडशिप करता था।
- इसके बाद उन्हें किसी बहाने से अपने फ्लैट पर बुलाता था और रेप के बाद उनका मर्डर कर देता था। मर्डर के बाद वह लड़कियों के पैसे और उनकी ज्वैलरी लूट लेता था।
- पुलिस ने पहले दरवाजे पर रखे कूल बॉक्स में दो शवों के सिर बरामद किए। वहीं, बचे हुए शव अपार्टमेंट में मौजूद अन्य बड़े बक्सों में मिले।
- शवों को ठिकाने के लिए तकाहिरो उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर देता था, जिसे एक-एककर बाहर फेंक सके। तकाहिरो अब तक शवों के काफी टुकड़े ठिकाने लगा चुका था।
- बावजूद इसके पुलिस ने लापता लड़की समेत एक अन्य लड़की का कटा हुआ सिर, करीब 240 हड्डियां और सैकड़ों मांस के टुकड़े बरामद किए हैं।
- हालांकि, लापता लड़की के अलावा पुलिस अन्य 8 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस इसे सीरियर किलिंग के रूप में देख रही है। मामले की जांच जारी है।