Header Ads

एक्ट्रेस बोली- मैं फिल्म देख रही थी बगल में बैठा शख्स करने लगा अश्लील हरकत


जिस वक्त यह वारदात हुई एक्ट्रेस की बेटी भी उनके साथी ही थी।

एक मराठी एक्ट्रेस संग सिनेमा थिएटर में कथिततौर पर छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने एक्ट्रेस की शिकायत पर 43 साल के एक बिजनेसमैन को अरेस्ट किया है। जिस वक्त यह वारदात हुई एक्ट्रेस की बेटी भी उनके साथी ही थी। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि, फिल्म देखने के दौरान उनके बदल में बैठ शख्स ने उनके हाथ और बैक को टच किया। ऐसे हुई वारदात...

- ठाणे पुलिस के मुताबिक, मराठी एक्ट्रेस वाइफ प्रिया बेर्डे अपनी बेटी के साथ शनिवार को ठाणे के एक थिएटर में फिल्म देखने गईं थीं।
- इसी दौरान बोरीवली का रहने वाला आरोपी सुनील जानी अपने तीन दोस्तों के साथ शराब के नशे में मूवी देखने पहुंचा था। सुनील एक्ट्रेस के बगल वाली सीट पर बैठा था।
- शाम 5:30 बजे जैसे ही शो स्टार्ट हुआ सुनील ने एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। प्रिया ने इसका विरोध किया तो आरोपी कुछ देर के लिए रुका और फिर उनसे छेड़छाड़ करने लगा।
- इसके बाद एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 509 में केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।
एक्ट्रेस ने आरोपी को मारा चाटा
- पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने कहा, "मैं फिल्म देख रही थी, तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई मेरी कलाई को छू रहा है। पहले मुझे लगा बगल वाले शख्स का हाथ गलती से टच हो गया होगा। इसके बाद मैंने उसे इग्नोर कर दिया।''
- आगे एक्ट्रेस ने बताया कि,"कुछ देर बार उसने मेरी बैक को टच किया मेरे हाथ को सहलाने लगा। इसके बाद मैंने उसे एक जोर का चांटा मारा। वह शराब के नशे में धुत्त था। इसके बाद मैंने उसे पकड़ा लेकिन वह मुझे धक्का देकर भाग निकला। इसके बाद मैं मॉल के गार्ड के पास पहुंची और आरोपी को पकड़वाया।"
- ठाणे ग्रामीण पुलिस के एसपी महेश पाटिल ने बताया कि, आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। कश्मीरा पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की जांच कर रही है।
कौन है प्रिया बेर्डे?
- मराठी और हिन्दी फिल्मों के दिवंगत एक्टर और कमेडियन लक्ष्मीकांत बेर्डे की वाइफ प्रिया बेर्डे को मराठी फिल्म इंडस्ट्री में प्रिया अरुण के नाम से जाना जाता है। उनकी शादी 10 जुलाई 1996 को हुई थी।
- प्रिया मराठी एक्ट्रेस लता अरुण की बेटी हैं। उनका अभिनय नाम का बेटा और स्वनंदी नाम की बेटी है। वह एक अच्छी डांसर और सिंगर है। प्रिया स्वनंदी के साथ ही फिल्म देखने पहुंची थीं।
- प्रिया दो दर्जन से ज्यादा मराठी और 7 हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके काम को सराहते हुए उनके नाम पर कई अवार्ड्स हैं।