Header Ads

दुनिया में 85 करोड़ लोग मर रहे भूखे, ये हैं 10 सबसे गरीब देश



 दुनियाभर में फैली सामाजिक-राजनीतिक अस्थिरता और पिछले कई सालों से बढ़ती आतंकी गतिविधियों के चलते कई देशों के विकास में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि दुनिया के 85 करोड़ 30 लाख लोग भुखमरी के शिकार हैं।


इतना ही नहीं, दुनियाभर में भुखमरी के आंकड़ों में पिछले 10 सालों के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल भूखे लोगों की संख्या दुनिया में जहां 81 करोड़ 50 लाख थी। वहीं, इस साल तीन करोड़ 80 लाख बढ़कर 85 करोड़ 30 लाख हो गई है। बता दें, इस लिस्ट में वो देश काफी ऊपर हैं जहां पिछले काफी समय से करप्शन या आतंकवाद फैला है और इसके चलते वो गरीबी में जूझ रहे हैं। ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन ने दुनिया के ऐसे ही सबसे गरीब देशों की लिस्टिंग की है। गरीबी के मामले में सबसे आगे अफ्रीकी देश...


सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक


लगातार आतंक और भ्रष्टाचार का सामना कर रहे ‘सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक’ को इस लिस्ट में पहली रैंकिंग दी गई है। प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न होने के बावजूद सत्ता में अस्थिरता के चलते देश के लोगों को गरीबी का सामना करना पड़ रहा है।