‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की ये फेमस हीरोइन बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर जी रही है हाउसवाइफ की जिंदगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रीमा सेन ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से सुर्खियों में आई थीं। फिल्म में उनके बोल्ड अंदाज की चर्चा चारों तरफ हुई थी। रीमा सेन ने फरदीन खान की फिल्म ‘हम हो गए आपके’ डेब्यू किया था।
रीमा सेन का जन्म 29 अक्टूबर को साल 1981 में कोलकाता में हुआ था। रीमा ने साल 2001 में ‘हम हो गए आपके’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनको फेम ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिला था।
पहले रीमा सेन मॉडलिंग करती थी। उसके बाद उन्होंने ऐड और म्यूजिक वीडियो में काम किया। साल 2000 में रीमा सेन ने सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘चित्रम’ से फिल्मों में कदम रखा। इस फिल्मर में जानकी का कैरेक्टर प्ले किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब चर्चा हुई थी। उनको तारीफ भी खूब मिली थी।
कोलकाता के सेंट थॉमस स्कू ल से पढ़ाने वालीं रीमा ने 2001 में बॉलीवुड में 'हम हो गए आपके' से कदम रखा। फिल्म फ्लॉप रही और फिर 2002 में सनी देओल के साथ वे फिल्म' 'जाल: द ट्रैप' में नजर आईं।
बॉलीवुड में करियर नहीं बनता देख रीमा ने टॉलीवुड की ओर वापस कदम बढ़ा दिया। तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा उन्होंओने बंगाली फिल्मों में भी काम किया और कई हिट फिल्में भी दीं।
2006 में आई फिल्म 'मालामाल वीकली' में रितेश देशमुख के अपोजिट रीमा के रोल को थोड़ी सराहना जरूर मिली और इसी साल तमिल फिल्म' 'वल्ल वन' में उन्हें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला।
2012 में रीमा फिल्मी करियर को अलविदा कहकर बिजनेसमैन शिव करण सिंह से शादी कर ली। फिलहाल रीमा सेन बॉलीवुड से दूर है और एक हाउसवाइफ की जिंदगी जी रही हैं।


Post a Comment