महिला को देख करने लगा अश्लील हरकत, वीडियो बना ऐसे सिखाया सबक
महिला ने इसका वीडियो बनाकर रेलमंत्री और मुंबई पुलिस को ट्विट किया था।
सीएसटी जीआरपी ने स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लड़की को देखकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। महिला ने इसका वीडियो बनाकर रेलमंत्री और मुंबई पुलिस को ट्विट किया था। वीडियो बनाने वाली लड़की का कहना है कि जीआरपी से इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने हेल्प करने की जगह अपनी जगह से उठकर दूसरी जगह जाने के लिए कहा गया। क्या है पूरा मामला...
- सीएसटी जीआरपी के मुताबिक, घटना 29 जून सुबह 5:45 बजे की है। ट्रेन के अंदर अश्लील हरकत करने के आरोपी अशोक प्रधान को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया है।
- इस मामले की शिकायत करने वाली लड़की को तपोवन एक्सप्रेस में जाना था, जिसके इंतजार में वह अपने आरक्षित कोच के सामने प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। ट्रेन में पहले से ही मौजूद अशोक लड़की को देखकर अश्लील हरकत करने लगा।
- इस दौरान लड़की ने आरोपी की हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया और इसकी शिकायत जीआरपी से की।
- लड़की के मुताबिक, जीआरपी के जवान को लड़के के बारे में बताया गया, घटनास्थल पर ले जाकर लड़की ने जवान को आरोपी की ओर इशारा भी किया।
- लेकिन कॉन्स्टेबल ने हेल्प करने के जगह कहा कि, "लड़के का भी इसी कोच में ही टिकट आरक्षित होगा, आप भी आस-पास कहीं बैठ जाओ।"
रेलमंत्री को भेजा वीडियो
- इसके बाद लड़की ने यह वीडियो अपने ट्विटर, यू-ट्यूब और फेसबुक अकाउंट पर डाला और रेलमंत्री को ट्विट कर इस मामले में एक्शन लेने की अपील की।
- वीडियो के वायरल हो जाने के बाद सेंट्रल रेलवे डीआरएम ने इस मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी अशोक प्रधान को अरेस्ट करवा दिया।
- जीआरपी, एसीपी मच्छिंद्र चव्हाण के मुताबिक,"विडियो से पता चलता है कि स्टेशन पर तैनात कॉन्सटेबल ने ड्यूटी सही नहीं निभाई। उसने चौकी पर भी घटना के बारे में सूचना नहीं दी, जबकि पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस को पता चला। इस घटना का संज्ञान लिया गया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।"
कुछ दिन पहले आया था इसी तरह का एक मामला
- ट्रेन के अंदर महिलाओं के सामने हुई अश्लील हरकत का यह दूसरा मामला है।
- इससे पहले बैंगलुरू की रहने वाली एक युवती ने मुलुंड रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में एक शख्स पर प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने का केस दर्ज करवाया था।
- महिला ने इस घटना का वीडियो फेसबुक पर डाल पुलिसकर्मियों पर उनका मजाक बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले का आरोपी अभी भी फरार है।


Post a Comment