Header Ads

पुल से 245 लोगों ने एक साथ लगाई छलांग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


इस दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो हटके करना चाहते है। कुछ लोग तो खुद को सुर्खियों मे लाने के लिए कुछ भी कर गुजरने में जरा भी नहीं हिचकते है। आज आपको ऐसा ही कुछ बताने जा रहे है। रोमांच के लिए इन लोगों की ललक ही रिकॉर्ड बुक मे इनके नाम को दर्ज कराती है। ब्राजील के हॉर्टोलांडिया से ऐसी ही खबर आई है, जहां एक ब्रिज से 245 लोगों ने एक साथ छलांग लगा दिया। इन लोगों द्वारा लगाई गई छलांग को गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी जगह मिल गई है। दुनिया में यह पहला ऐसा मौका है जब एक साथ 245 लोगों ने छलागं लगाई है।

ब्राजील के हॉर्टोलांडिया में 30 मीटर ऊंचे पुल पर 245 लोग खड़े थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इन सभी लोगों को एक साथ एक रस्सी से बांध दिया गया था। फिर इन लोगों को एक साथ उस पुल से छलांग लगाने के लिए कहा गया। छलांग लगाते ही यह लोग एक साथ हवा में झूलने लगे। इन लोगों द्वारा किया गया यह कारनामा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गया।