इस शख्स ने बताया- कैसे स्ट्रगल कर वो बना IPS, दिए सक्सेज के १०, टिप्स
सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए नेक्सा न्यूज़ शुरू कर रहा है सक्सेस TIPS । जिन्होंने सिविल सर्विसेज क्रेक किया..जो आईएएस या आईपीएस बने..वो आपको बताएंगे अपने सक्सेस टिप्स।
हर सप्ताह पढ़िए नेक्सा न्यूज़ की खास सीरीज। पहली कड़ी में २०१०, बैच के आईपीएस अनीस अहमद अंसारी बता रहे हैं अपने संघर्ष और सक्सेस मंत्राज।
- सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले आईपीएस अनीस अहमद अंसारी का जन्म 19 जनवरी 1979 को हुआ था। पिता गांव के ही मदरसे में शिक्षक थे। उनकी सैलरी २००, रुपए महीने थी।
- अनीस दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे हैं। वो बताते हैं कि बचपन में उनका मन पढ़ने में नहीं लगता था, जिसके कारण उन्हें खूब मार पड़ती थी। गांववाले पिता जी पर कमेंट करते थे- पढ़ने के लिए मार रहे हैं, जैसे आईएएस-आईपीएस बनाएंगे।
- उस समय मन में एक बात आती थी कि ये आईपीएस-आईएएस कोई बहुत बड़ी चीज होती होगी। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी भी गर्व से कहते थे बिल्कुल अफसर ही बनाऊंगा। पिता की वही बातें आगे चल कर मेरे लिए आदर्श बनीं। वर्तमान में आईपीएस अनीस अहमद 38वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ में तैनात हैं।
स्कूल में बैग छोड़ हो जाता था फरार
- उन्होंने बताया, क्लास 5 तक गांव के ही मदरसे में पढ़े। पिता जी उसी स्कूल में शिक्षक थे।
- मैं स्कूल में बैग छोड़कर फरार हो जाता था और खेतों में जाकर छिप जाता था। पिता जी मुझे पकड़ने के लिए स्कूल के दर्जनों बच्चों को भेजते, लेकिन न आने के लिए दोनों तरफ से जमकर पत्थर चलते थे।
- जब मैं पत्थर चलाकर थक जाता था तो वहां से भागने लगता और बच्चे मुझे पकड़कर पिता जी के पास ले जाते। इसके बाद छड़ी की वो मार आज भी याद कर सिहर जाता हूं।
- गांव के बाहर स्कूल में एडमिशन करा दिया गया। वहां से भागने का कोई मौका नहीं मिलता, इसलिए पढ़ने का मन बना लिया।
पिता जी के शब्द मन को करते थे परेशान
- उन्होंने बताया, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ आ गया। बीटेक पूरा होने के बाद २००७, में BHEL,भोपाल में नौकरी मिली, लेकिन पिता के अफसर बनाने के शब्द मन को विचलित कर दे रहे थे।
जिसके बाद वो सपना पूरा करने २००८, में दिल्ली आ गया। वहां सिविल सर्विस की तैयारी में लग गया। २०१०, में मेरा सिलेक्शन सेकंड अटेंप्ट में इंडियनन पुलिस सर्विसेज (IPS) में हो गया।


Post a Comment