Header Ads

ये है Hero की सबसे सस्ती बाइक, इतनी सी कीमत में मिलेगा 100cc का इंजन



हीरो  ने अपनी नई लो बजट बाइक HF Dawn लॉन्च कर दी है। ये पुरानी Dawn का अपग्रेड मॉडल है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 37,400 रुपए है। हालांकि, अभी इस बाइक को सिर्फ उड़ीसा में लॉन्च किया गया है। इस लो बजट बाइक में सिंगल सिलेंडर है जो 97.2cc का है। ये एयर-कूल्ड इंजन है जो 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। बाइक का सिंपल लुक दिया है।


Hero HF Dawn (2018) में किक दी गई है। कंपनी ने इसमें सेल्फ स्टार्ट मॉडल अभी नहीं निकाला है। इसके साथ, इसमें ड्रम ब्रेक और स्पोक व्हील दिए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है इलेक्ट्रिक स्टार्ट, डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील के साथ वाला मॉडल कुछ महीने में लॉन्च किया जाएगा। अभी इसे सिर्फ रेड और ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।


HF Dawn की प्राइस सिर्फ 37,400 (शोरूम) रुपए है। ऐसे में ये इंडियन मार्केट में पॉपुलर बजाज CT100 B और TVS Sport को टक्कर दे सकती है। इन दोनों कंपनियों की बाइक की शोरूम कीमत लगभग इसी रेंज में है। इंडियम ऑटो मार्केट में हीरो को अच्छी कंपनी माना जाता है।