Header Ads

अमेजन सेल: सैमसंग का 16000 का फोन 10 हजार में, ये 6 फोन भी सस्ते


5 दिनों तक चलने वाली इस दीवाली सेल में नोकिया, मोटो, सैमसंग, लेनोवो, श्याओमी के फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

बुधवार से शुरू हुई अमेजन की फेस्टिव सीजन सेल में स्मार्टफोन पर जबर्दस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाली इस दीवाली सेल में नोकिया, मोटो, सैमसंग, लेनोवो, श्याओमी के फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

सिटी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 परसेंट का कैशेबक एडिशनल दिया जा रहा है। अमेजन पे का यूज करके आप 15 परसेंट कैशबेक अलग से पा सकते हैं। मोबाइल फोन, टीवी और दूसरी एसेसरीज पर एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Nokia 6

17 हजार 199 रुपए वाला ये फोन 14 हजार 999 रुपए में अवेलेबल है। इस पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी है।

Moto G5S Plus

1 हजार रुपए के डिस्काउंट के बाद इस फोन को 15 हजार 999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Lenovo K8 Note, 4GB RAM

इस फोन पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट है। ऑफर में इसे 11 हजार 999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें नो कास्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है। हर महीने 3999 रुपए की ईएमआई आप शुरू कर सकते हैं।

Xiaomi Redmi 4, 64GB

10 हजार 999 रुपए के इस फोन को अमेजन सेल से 9499 रुपए में खरीदा जा सकता है। अमेजन इस पर 500 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।

LG Q6

इस फोन पर 4 हजार रुपए का डिस्काउंट है। 16 हजार 990 रुपए के इस फोन को आप 12 हजार 990 रुपए में खरीद सकते हैं। नो कास्ट ईएमआई का ऑप्श्न भी इसमें है।

Samsung Galaxy J7 Prime, 16GB

16 हजार 900 रुपए वाले इस फोन को आप सेल में 10 हजार 590 रुपए में खरीद सकते हैं।

OnePlus 5

इस फोन पर 3 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसकी ईएमआई 2750 रुपए की किस्त से शुरू की जा सकती है।