भारतीय जवान के तेवरों के सामने धड़ाम से गिरा पाक सैनिक, वीडियो हुआ वायरल
कश्मीर की मांग करने वाले पाकिस्तान को इस वीडियो को... हजारों-लाखों बार देखना चाहिए। जिस ताकत का मुजाहिरा वो करता है, वो भीतर से भीतर कितनी पोपली है... इसका नजारा आंखों के सामने आ चुका है। हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट के दौरान पाकिस्तानी सेना का जवान भारतीय सेवा के जवानों के तेवरों के सामने ही चित्त हो गया। पहले वीडियो देखिए…
पाक सैनिक के चारों खानों चित्त होने के बाद जो हुआ, वो और भी मजेदार था
दोनों तरफ ही देशभक्ति की ज्वाला एक एक देशवासी के कलेजे में धधक रही थी। ऐसे पाकिस्तानी सेना के धड़ाम से गिर जाने से पाकिस्तानी नागरिकों के हौसले भी पस्त हो गए। फिर क्या था, बॉर्डर के दोनों तरफ भारत माता के जयकारे ही गूंजते दिखाई दिए।
ये वीडियो 16 जुलाई का है, जो सोशल मीडिया में जंगल की आग की तरह फैल रही है। वीडियो को देखने के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया बाज तो चुप हैं, लेकिन भारत की तरफ से बार-बार पूछा जा रहा है… इनको कश्मीर चाहिए ?


Post a Comment