Header Ads

लॉन्चिंग से पहले ही सामने आ गई गूगल के फोन की कीमत, ऐसे हैं फीचर्स


Google का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट मेड बाइ गूगल आज रात 9.30 बजे से अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को शहर में होगा। इवेंट शुरू होने के पहले गूगल के फ्लैगशिप फोन Pixel 2 और Pixel 2 XL के फीचर और फोटो लीक हो गए हैं।

गूगल इस इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
एपल और सैमसंग के फ्लैगशिप फोन मार्केट में पहले ही आ चुके हैं। ऐसे में गूगल के लिए अब चुनौति और ज्यादा बढ़ गई है।

इस बार एपल ने आईफोन एक्स में कई बड़े बदलाव किए हैं। ऐसे में गूगल के सामने भी अपने स्मार्टफोन में कुछ नया करने की चुनौति बनी हुई है।

लीक हुई डिटेल में ये आया सामने

Google Pixel 2 की तस्वीरें लीक हो गई हैं और इसे ट्विटर पर इवान ब्लास ने शेयर किया है। पहले भी इसकी कई तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स लीक होते रहे हैं।

 इस तस्वीर में कवर लगा हुआ फोन दिख रहा है जो काफी बड़ी है लेकिन दूसरी लीक्ड तस्वीरों में बैक पैनल भी देखा जा सकता है।

इबैक पैनल डुअल टोन्ड है, लेकिन इसमें डुअल कैमरा नहीं दिख रहा है जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ट्रेंड बन चुका है लीक्ड इमेज यह साफ है की Google Pixel 2 XL में डिस्प्ले का ऐस्पेक्ट रेश्यो 18:9 का होगा।

 दूसरे वैरिएंट में 16:9 का ऐस्पेक्ट रेश्यो होगा और इसमे 5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाएगी।

 गूगल के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतें भी लीक हुई हैं। ड्रॉयड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर (लगभग 42000 रुपए) होगी।

 वहीं इसके 128GB वैरिएंट की कीमत 749 डॉलर ( लगभग 49,000 रुपए) होगी। Pixel 2 XL की कीमत 849 डॉलर (55,750 रुपए) से शुरू होगी