24 साल से रशियन फैमिली के साथ रह रहा है ये भालू, इंसानों की तरह करता है काम
आम तौर पर इंसान अपने घर में एक पालतू कुत्ते को पालते हैं लेकिन अगर हम आपसे कहें कि एक रशियन फैमिली ने अपने घर में एक भालू पाल रखा है तो शायद आप को यकीन नहीं होगा।
लेकिन ये बात पूरी तरह से सच है यह भालू अब इस परिवार का बेहद खाश सदस्य बन चुका है
जो परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठ कर खाना खाता है और पौधों को पानी देता है साथ ही परिवार के साथ सोफे में बैठ कर टेलीविजन भी देखता है।
दरअसल रूस के रहने वाले यूरी और स्वेतलाना को जानवरो से काफी लगाव है
जब स्वेतलाना ने एक तीन महीने के भालू को देखा तो उनको यह भालू का बच्चा बेहद पसंद आया और उन्होंने अपने पति से उसे गोद लेने के लिए कहा।
जिसके बाद उन्होंने इस भालू के बच्चे को गोद ले लिया जिसका नाम उन्होंने स्टीफन रखा, काफी कम उम्र से इंसानों के साथ रहने की वजह से यह भालू परिवार के साथ काफी अच्छी तरह से घुल मिल गया है
और वह इस परिवार के रोजमर्रा के कामों में हाथ भी बटाता है।
इस भालू की उम्र अब 24 साल हो चुकी है जो हर रोज 25 किलो मछलियां समेत सब्जियां और अंडे भी खाता है
देखने में यह बिलकुल टेडी बियर की तरह लगता है जिसे इस परिवार के सदस्य अपने हाथों से खाना खिलाते है।
जब परिवार का कोई सदस्य किताब या अखबार पढ़ता है तो यह भालू भी उसे बड़े गौर से देखता है जिसे देखने से ऐसा लगता है
कि वह भी किताब या अखबार को पढ़ रहा है, परिवार के साथ इस भालू की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी समय से वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


Post a Comment