आलीशान घर में रहता है ये घोड़ा, टेलीविजन पर देखता है घुड़सवारी प्रतियोगिता
ज्यादातर घोड़े अस्तबल में रहते हैं लेकिन एक घोड़ा ऐसा भी है जो आलीशान घर में रहता है और महंगे बिस्तर में सोता है साथ ही टेलीविजन पर घुड़सवारी प्रतियोगिता देख कर खुद भी उछलने-कूदने लगता है।
इस घोड़े के बारे में जानकर लगभग सभी लोग हैरान हो जाते हैं क्योंकि दुनिया भर में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है लेकिन ऐसे में अगर एक घोड़ा आलीशान घर के अंदर रहे तो हैरानी होना जाहिर सी बात है।
दरअसल स्कॉटलैंड में रहने वाली स्टेसी जॉनस्टोन जानवरों के प्रति अपने लगाव के चलते दुनिया भर में चर्चित है उन्होंने अपने घर में पांच कुत्ते समेत एक घोड़ा भी पाल रखा है।
स्टेसी जॉनस्टोन के घर में पलने वाले सभी जानवर उसके परिवार का एक अहम हिस्सा है स्टेसी जॉनस्टोन ने बताया कि उन्हें जानवरों के प्रति काफी लगाव है इस वजह से उन्होंने अपने घर में पांच कुत्ते और एक घोडा पाल जिनके साथ वक्त बिताने में उन्हें अच्छा लगता है।
अपने घर में कुत्ता पालना और उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह मानना तो आम बात होती है लेकिन स्टेसी जॉनस्टोन ने अपने घर के अंदर घोडा भी रखा है जिसका नाम उसने बॉबी रखा है।
यह घोड़ा घर के माहौल में पूरी तरह से ढल चुका है वह घर में मौजूद कुत्तों के साथ बड़े प्यार से खेलता है और साथ में टेलीविज़न भी देखता है स्टेसी जॉनस्टोन ने बताया कि जब वह इस घोड़े को पहली बार अपने घर में लाई थी तो उस समय टीवी पर घुड़सवारी प्रतियोगिता चल रही थी।
यह घोड़ा टेलीविजन में घुड़सवारी प्रतियोगिता देखकर खुद भी उछलने-कूदने लगा और जिसके बाद इसे टेलीविजन पर घुड़सवारी देखने की आदत हो गई और अब जब भी टेलीविजन पर घुड़सवारी प्रतियोगिता आती है तो टीवी के सामने बैठ जाता है।
स्टेसी जॉनस्टोन के बॉबी नाम का यह घोडा उसके घर में आराम से घूमता फिरता है उसके लिए एक अलग बिस्तर भी लगा है जिसमें लेट कर घोड़ा आराम करता है स्टेसी नहीं बताया कि बॉबी अभी फिलहाल 17 साल का हो चुका है।
वह अपने मालकिन स्टेसी जॉनस्टोन की भावनाओं को पूरी तरह से समझता है आशा करते हैं इस बेहतरीन घोड़े की जानकारी आपको पसंद आई होगी आगे भी इसी तरह महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने के लिए हमें फॉलो करें।


Post a Comment