वाइफ को छोड़ GF के साथ लिव-इन में रहा ये एक्टर, गंभीर बीमारी से हुई मौत
गुजरे जमाने के एक्टर फिरोज खान की आज 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 25 सितंबर, 1939 को बेंगलुरु में हुआ था। खबरों की मानें तो फिरोज खान शादीशुदा होने के बावजूद एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर के प्यार में पागल थे।
इतना ही नहीं उन्होंने ज्योतिका के लिए वाइफ सुंदरी को छोड़ दिया था और लिव-इन में रहने लगे थे। हालांकि, ज्योतिका और फिरोज की लव-स्टोरी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और दोनों अलग हो गए थे।
बाद में फिरोज और सुंदरी का भी तलाक हो गया था। बता दें कि फिरोज खान की मौत कैंसर की वजह से हुई थी।
फिरोज खान एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा रहे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई आ गए और फिल्मों में काम करने लगे। उन्होंने 1960 में आई फिल्म 'दीदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने 1965 में सुंदरी से शादी की। इसी बीच उनकी मुलाकात एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हुई। ज्योतिका को देखते ही फिरोज उनपर फिदा हो गए थे। बता दें कि ज्योतिका के पिता का नाम राजा महेंद्रगिर धनराज गिर है।
ज्योतिका से अफेयर की बात उनकी वाइफ सुंदरी के कानों तक भी पहुंच गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो फिरोज, सुंदरी और अपने बच्चों को छोड़कर ज्योतिका के साथ बेंगलुरु में जाकर लिव-इन में रहने लगे थे।
फिरोज खान, ज्योतिका के साथ लिव-इन में रहने लगे। दस साल तक दोनों साथ रहे, इस बीच ज्योतिका ने फिरोज से शादी की बात की लेकिन हर बार फिरोज ने उनकी बात टाल दी।
फिरोज के इस व्यवहार के बाद ज्योतिका को लगने लगा था कि फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे। उन्होंने फिरोज खान से अपने रिलेशन खत्म करने का फैसला किया।
इसी बीच फिरोज खान ने इंटरव्यू में ये कह दिया कि वे ज्योतिका को नहीं जानते हैं। जब ये बात ज्योतिका को पता चली तो वे टूट गई और वे फिरोज से अपना रिश्ता तोड़कर लंदन चली गई।
नहीं हो पाई फैमिली में अच्छी बॉन्डिंग
ज्योतिका से रिश्ता टूट जाने के बाद फिरोज वापस वाइफ सुंदरी और बच्चों के पास आ गए।
वापस आने के बाद फिरोज को ये अहसास हुआ था कि सुंदरी ही उनके लिए परफेक्ट थीं।
हालांकि, वापस लौटने के बाद फिरोज की बॉन्डिंग फैमिली से उतनी अच्छी नहीं हो पाई और वे फैमिली से अलग रहने को मजबूर हो गए थे। बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दौर में उनकी मुलाकात सुंदरी से हुई थी।
धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और प्यार हो गया। दोनों ने पांच साल तक डेटिंग की। दोनों के अफेयर के किस्से इंडस्ट्री के गलियारों में भी सुनने को मिले थे।
आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 1965 में दोनों ने शादी कर ली। उनकी बेटी लैला का जन्म 1970 में हुआ और बेटा फरदीन 1974 में पैदा हुए। शादी के 20 साल बाद 1985 में फिरोज और सुंदरी ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर, तलाक ले लिया।
फर्स्ट रिलेशनशिप से थी सुंदरी को एक बेटी
रिपोर्ट्स की मानें तो फिरोज खान की वाइफ सुंदरी की उनके फर्स्ट रिलेशनशिप से एक बेटी थी, जिसका नाम है सोनिया। लेकिन फिरोज और सुंदरी ने ये तय किया था कि वे ये बात शादी के समय मीडिया से छुपाकर रखेंगे।
बाद में सोनिया ने फिरोज खान की फिल्मों में प्रोड्क्शन क्रू के साथ काम किया। सोनिया की शादी बिजनेसमैन राजेंद्र सेठिया से हुई। बाद में सोनिया की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। फिरोज की बेटी लैला की शादी फरहान फर्नीचरवाला से हुई थी, जो पूजा बेदी के एक्स हसबैंड थे।
वहीं, फरदीन खान ने एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा से शादी की। बता दें कि ज्योतिका की बहन सबरीना धनराजगिर ने फिरोज खान की फिल्म 'यलगार' में बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काम किया था।

Post a Comment