Header Ads

मनीष पांडेय ने बाउंड्री पर खड़े होकर किया कमाल, देखते रह गए क्रिकेट फैन्स


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान मनीष पांडेय ने एक शानदार कैच लेकर पीटर हैंड्सकोम्ब को पवेलियन भेज दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान मनीष पांडेय अपनी जबरदस्त फील्डिंग की वजह से क्रिकेट फैन्स के बीच छा गए। मैच में बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने पीटर हैंड्सकोम्ब का इतना शानदार कैच लपका कि सभी देखते रह गए।

यहां तक कि स्टेडियम में बैठे फैन्स को तो यकीन ही नहीं हो रहा था, कि उन्होंने ये कैच कैसे ले लिया। हैंड्सकोम्ब को किया आउट...

मैच के दौरान ये इंसीडेंट 47.5 ओवर में दिखाई दिया। जब जसप्रीत बुमराह की बॉल पर सिक्स मारने के चक्कर में पीटर हैंड्सकोम्ब आउट हो गए।

- बुमराह की बॉल पर उन्होंने जो शॉट मारा वो बाउंड्री के बेहद करीब गया, जहां मौजूद मनीष पांडेय ने उसे कैच कर लिया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब कैच लेने के बाद वे खुद बॉल समेत बाउंड्री के बाहर गिरने लगे।

- इसी दौरान उन्होंने बैलेंस संभालते हुए पहले बॉल को बाउंड्री के अंदर ही उछाल दिया, और खुद बाउंड्री के बाहर चले गए। इसके बाद वे फिर अंदर आए और बॉल को कैच कर लिया।

- पीटर हैंड्सकोम्ब 7 बॉल पर 3 रन बनाकर आउट हो गए। बुमराह की बॉल पर मनीष ने इस कैच को लेकर उन्हें आउट कर दिया।