खुबसूरती में कयामत है दिव्या भारती की बहन कायनात, देखे
मॉडलिंग वर्ल्ड से बॉलीवुड में आईं एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा इन दिनों एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘फरार'(2015) में देखा गया था।
2 दिसंबर 1982 को दिल्ली में जन्मी कायनात को लेकर कम ही लोग जानते हैं कि वो 90s की सुपरहिट एक्ट्रेस दिव्या भारती की कजिन(चचेरी बहन) हैं।
उन्हें चारू अरोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, न्यू दिल्ली से मर्चेंडाइजिंग की पढ़ाई की है।
वैसे तो दिव्या भारती की जगह आज इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता। लेकिन उनकी बहन कायनात अरोड़ा खूबसूरती के मामले में दिव्या से जरा भी कम नहीं हैं।
कायनात भी बहन के नक्शे कदम पर चलकर बॉलीवुड में ही अपना करियर बना रही हैं।
उन्होंने 2010 में अक्षय कुमार कि फिल्म ‘खट्टा-मीठा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
कायनात की शुरुआती पढ़ाई लिखाई देहरादून से हुई है। हालांकि ग्रैजुएशन उन्होंने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से किया है।
कायनात ‘कैडबरी’, ‘मारुति’ के साथ-साथ ‘लक्स’ जैसे की ऐड्स में नजर आ चुकी हैं। बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखने वालीं कायनात ने लंबे टाइम तक मॉडलिंग करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा था।
उन्होंने 2011 में फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ में काम किया था। इसके अलावा कायनात पंजाबी फिल्में भी कर चुकी हैं। कायनात कई तमिल फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। 2011 में आई फिल्म ‘मनकथा’ और रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सीक्रेट’ में भी कायनात ने काम किया है।


Post a Comment