कंगाल हुई संजय दत्त की Ex-वाइफ, लिवइन पार्टनर ने किया पैसे देने से इंकार
संजय दत्त की Ex-वाइफ और मॉडल रिया पिल्लई अपने लिव-इन पार्टनर लिएंडर पेस से कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं।
संजय दत्त की एक्स वाइफ और मॉडल रिया पिल्लई एक बार फिर अपने लिव-इन पार्टनर लिएंडर पेस से कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। रिया ने लिएंडर पर डोमेस्टिक वायलेंस और 10साल की बेटी आयना के लिए मेंटीनेंस खर्च का केस दर्ज कराया था।
हाल ही में रिया केस के सिलसिले में बांद्रा के मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी पहुंचीं। बता दें, लिएंडर हर महीने रिया को सिर्फ 1.5लाख रु. दे रहे हैं जबकि उन्होंने पति से 2.62लाख(1.87 बेटी के मेडिकल खर्चे में और 75हजार खुद के लिए) की मांग की थी। बेटी का मेडिकल खर्चा उठाते-उठाते कंगाल हो चुकी हैं रिया...
- बांद्रा कोर्ट में हुई सुनवाई में रिया ने बताया कि वो लंबे टाइम से अपने फ्रेंड्स से पैसे उधार ले रही हैं।
- हाल ही में उन्होंने अपने दो फ्रेंड्स से 50हजार रु. लिए हैं। साथ ही वो अबतक अपनी सारी सेविंग भी खर्च कर चुकी हैं। इस हियरिंग में लिएंडर कोर्ट नहीं पहुंचे थे।
- बता दें, रिया 2009 से न सिर्फ अपना घर मेंटेन कर रही हैं बल्कि वो बेटी की भी परवरिश कर रही हैं। वहीं लिएंडर ने उन्हें 2014 से 1.5लाख रु. मेंटिनेंस अमाउंट देना शुरु की है।
- रिया और लिएंडर की बेटी आयना का पिछले साल ही ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराया गया। जिसके बाद लोगों को लगा कि शायद ये कपल साथ आ जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
- खबरें हैं कि लिएंडर को अब रिया और अपनी फैमिली के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
- यहां तक कि लिएंडर लगातार कोर्ट केस लड़ रहे हैं और उनका कहना है कि रिया से उन्होंने शादी नहीं की है और न ही वो उनकी पत्नी हैं। ऐसे में वो रिया की मांगें पूरी करने के लिए बाध्य नहीं है।
जूनियर टेनिस प्लेयर को डेट कर रहे हैं लिएंडर
- सुनवाई के बाद रिया के क्लोज फ्रेंड ने मीडिया के बातचीत में बताया, "लिएंडर जो भी कर रहे हैं वो गलत है। 2005 से वो रिया के साथ एक हसबैंड के तौर पर रहे हैं।"
- "दोनों की एक बेटी भी हुई और अब वो कह रहे हैं कि वो कभी रिया के हसबैंड ही नहीं रहे। जो भी हो अगर ऐसा है को रिया के पास उनके खिलाफ कई सबूत हैं।"
- "ये सबूत रिया का लॉयर जल्द कोर्ट के सामने रखेगा। लंबे टाइम तक दोनों साथ रहे हैं और रिया इस दौरान डोमेस्टिक वायलेंस की भी शिकार हुईं। रही बात आयना कि तो वो सिर्फ रिया की ही नहीं लिएंडर की भी बेटी है।"
- "लिएंडर इन दिनों अपनी जूनियर टेनिस प्लेयर तन्वी शाह को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को लेकर 2016 से खबरें हैं। खैर ये उनका निजी लाइफ है लेकिन रिया और उनकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।"
संजय दत्त की दूसरी पत्नी थीं रिया
- 1987 में संजय दत्त ने रिचा शर्मा से शादी की लेकिन कैंसर के चलते रिचा की 1996 में मौत हो गई। रिचा से संजय की एक बेटी त्रिशाला हैं जो अमेरिका में रह रही है।
- रिचा के जाने के बाद संजय की लाइफ में मॉडल रिया पिल्लई की एंट्री हुई। संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे। मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं।
- साल 1998 में संजय दत्त से रिया पिल्लई ने शादी की। ये संजय दत्त की दूसरी जबकि रिया की पहली शादी थी। लेकिन से रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका।
- 2002 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद रिया और लिएंडर पेस एक दूसरे के संपर्क में आए।
- कुछ वक्त तक डेटिंग के बाद से ही दोनों आपसी रजामंदी से लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं।
- साल 2005 में संजय दत्त से कानूनी रूप से अलग होने के बाद रिया और पेस ने फैमिली प्लानिंग की और 2006 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। 8 साल बाद ये कपल भी अलग हो गया।


Post a Comment