Header Ads

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ 3 विदेशी महिला समेत होटल मैनेजर गिरफ्तार


पुलिस ने कजानिया की 2 और यूगांडा की एक महिला समेत देव भूमि नाम के होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

हिमाचल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडा फोड़ किया है। इस मामले में तीन विदेशी युवतियों सहित होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यहां काफी समय से यह गोरखधंधा चल रहा था और इसकी जानकारी किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी। पढें पूरा मामला

-पुलिस ने तुरंत हरकत में आते ही मनाली के समीप अलेउ नामक स्थल पर एक निजी होटल में दबिश दी और सैक्स रैकेट का भंडा फोड़ किया।

-पुलिस ने बड़े सुनियोजित तरीके से ग्राहक बनकर महिलाओं के इस धंधे का खुलासा किया और इस मामले में तीन विदेशी महिलाओं समेत होटल के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

-पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि मनाली के अलेउ के पास एक निजी होटल में विदेशी महिलाएं जिस्मफरोशी का धंधा कर रही है।

-जिसके चलते पुलिस के कुछ जवानों ने ग्राहक बनकर महिलाओं को रंगे हाथों धर दबोच लिया। -एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी के नेतृत्व में मनाली के डीएसपी और अन्य जवानों की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर उन्होंने तीन विदेशी महिलाओं समेत होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

-एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने कजानिया की 2 और यूगांडा की एक महिला समेत देव भूमि नाम के होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

-चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।