Header Ads

मेडिटेशन कॉर्नर से ड्राइंग रूम तक, ऐसा हैं दिव्यंका का ड्रीम होम


दिव्यंका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभा रहीं दिव्यंका त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों की शादी 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में हुई थी। फिलहाल, दोनों शादी की सालगिरह मनाने इटली गए हैं। बता दें कि दिव्यंका और विवेक ने पिछले साल गोरेगांव, मुंबई में तकरीबन 1260 स्क्वेयर फीट का एक घर खरीदा था। मेडिटेशन कॉर्नर से लेकर ड्राइंग रूम तक इस घर की सजावट देखने लायक है। थ्री बीएचके का है घर...
दिव्यंका के मुताबिक, गोल्डन एम्बिएंस वाले इस थ्री बीएचके के घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा घर में ट्रॉफी रखने के लिए भी जगह बनाई गई है। घर की दीवारों पर गोल्डन कलर का पेंट किया गया है। इसके अलावा घर का फर्नीचर भी लग्जरी फीलिंग देता है। घर क में की गई वॉल पेंटिंग इसे और भी खूबसूरत बनाती है। इतना ही नहीं, घर की सीलिंग भी काफी खूबसूरत है। इसके अलावा रोशनी के भी बखूबी इंतजाम हैं।
घर में बने मंदिर में सिल्वर नक्काशी
घर के एक कॉर्नर में खूबसूरत मंदिर भी बना है। इसमें सिल्वर कलर की नक्काशी है। इसे जयपुर से खरीदा गया है। यह दिव्यंका का मेडिटेशन कॉर्नर भी होगा।