बहू से मिलने कमरे में पहुंचा था प्रेमी, जेठ ने देखा तो हुआ ये
हरियाणा के भागवी गांव में में प्रेमिका के साथ पकड़े गए बैंक क्लर्क हत्या मामले में मुख्य आरोपी आजाद को पुलिस ने मंगलवार देर रात दबोच लिया। कोर्ट से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बता दें कि आरोपी आजाद ने अपनी बहू को उसके प्रेमी के साथ कमरे में हाथ पकड़े हुए देख लिया था।
क्या है पूरा मामला....
- बधवाना गांव के रहने वाले २५ साल बैंक क्लर्क रामपाल सोमवार रात अपनी प्रेमिका पूजा से मिलने उसके ससुराल गांव भागवी में उसके घर गया था, जहां पूजा के जेठ व अन्य लोगों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा था।
- बेहोश होते ही पूजा को छोड़ दिया गया, जबकि रामपाल के नाखून तक उखाड़ दिए और मौत होने तक पीटते रहे। वहीं रामपाल के पिता राजेंद्र सिंह ने पूजा व उसके जेठ आजाद पर साजिश के तहत रामपाल को घर बुला हत्या करने का आरोप लगाया था।
- पुलिस ने दोनों नामजद व कुछ अन्य पर धारा ३०२ के तहत केस दर्ज किया।
आजाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोमवार रात चाचा चत्तर सिंह के घर सो रहा था।
- रात करीब १ बजे उसके छोटे भाई अनूप का फोन आया जिसने पूजा के पास किसी युवक के होने की बात बताई।
- वह दोनों मौके पर पहुंचे और पूजा से दरवाजा खुलवाया, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं दिया। तलाशी के दौरान रामपाल टांड पर छुपा मिला।
- रामपाल को नीचे उतारकर पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पड़ोस के अन्य ६,7 लोग और वहां आ गए जिन्होंने लाठी डंडों से उसे पीटा।कुछ देर बाद रामपाल की मौत हो गई और सभी हमलावर भाग गए।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले ही रामपाल का तबादला झोझू कलां सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हो गया था। इससे पहले लगातार तीन साल वह भागवी बैंक में कार्यरत था।
- उसी दौरान अकसर बैंक में लेन-देन के लिए जाती थी जहां दोनों की मुलाकात हुई और गहरी दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि उसका पति शिक्षक है, जिसकी पोस्टिंग फरीदाबाद है जो सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही घर पर आते थे।


Post a Comment