Header Ads

पहली बार देखिए हनीप्रीत के हनीमून का एलबम, Ex.हसबैंड ने दिए Photos


करनाल में रह रहे विश्वास गुप्ता ने दिखाई शादी की एलबम। अभी भी डरे हुए हैं विश्वास गुप्ता। 2 पुलिसकर्मी की सुरक्षा मिली।

हनीप्रीत अभी तक पुलिस को चकमा देकर फरार है। शनिवार को खुद डीजीपी ने माना है कि हनीप्रीत 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा आई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगी रही और पिछले रास्ते पर सुरक्षाकर्मी नहीं थे संभवतः वहीं से हनीप्रीत निकलकर फरार हो गई।

 इस पूरे प्रकरण में 22 सितंबर को पहली बार हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने हनीप्रीत से जुड़े अहम खुलासे किए। अब उन्होंने अपनी शादी और उसके बाद हनीमून तक की फोटो एलबम सांझा की। अभी भी डरे हुए हैं विश्वास.

- विश्वास गुप्ता इस समय करनाल में रह रहे हैं। मीडिया के सामने हनीप्रीत को लेकर किए अपने खुलासे के बाद वे डरे हुए हैं।

- इसके चलते करनाल पुलिस ने उन्हें दो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए उपलब्ध करवा दिए हैं। जो 24 घंटे उनके साथ रह रहे हैं।

- विश्वास गुप्ता अपने साथ हुए पहले प्रकरण को ध्यान में रखते हुए और सिक्युरिटी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि वे शांति से रह सकें।

विश्वास गुप्ता ने दिखाई शादी की एलबम

- बातचीत के दौरान प्रेसवार्ता की सभी बातों को सांझा करते हुए विश्वास गुप्ता ने अपनी और हनीप्रीत की शादी की एलबम भी दिखाई।

- बता दें कि 14 फरवरी 1999 में हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की शादी हुई थी। विश्वास ने फोटो एलबम दिखाते हुए बताया की शादी के बाद सब कुछ ठीक चला लेकिन जिस दिन बाबा ने हनीप्रीत को अपनी बेटी बनाया उसी दिन से सब गड़बड़ शुरू हो गई।

- तभी से उनके रिश्तों के बीच दूरियां बनती चली गई और तलाक तक की नौबत आ गई।
विश्वास की सलाह अंधभक्ति छोड़ दें लोग

- विश्वास गुप्ता का कहना है कि जो लोग अभी भी गुरमीत राम रहीम को गुरू मान रहे हैं वो अंधभक्ति छोड़ दें।

- कोर्ट ने सबूत और गवाहों के आधार पर सही फैसला दिया है। ऐसे गुनहगार को गुरु मानना छोड़ देना चाहिए।