सरकारी कर्मचारियों की तरह चाहते हैं पेशन, तो इस स्कीम का उठाएं फायदा
सरकारी नौकरी को लोगों में आकर्षण की एक बड़ी वजह रिटायरमेंट के बाद बेहतर पेंशन मिलना भी है। इससे लोगों को लगता है कि अगर उनको सरकारी नौकरी मिलती है तो रिटायरमेंट के बाद भी वे आरामदायक जीवन सुनिश्चित कर सकते हैं।
अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं या अपना बिजनेस करते हैं तो आप भी सरकारी कर्मचारियों की तरह 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन पा सकते हैं। केंद्र सरकार की न्यू पेंशन सिस्टम स्क्ीम (एनपीएएस) आपके लिए मंथली पेंशन सुनिश्चित कर सकती है।
कोई भी वयस्क व्यक्ति चाहे वह प्राइवेट नौकरी करता है बिजनेस करता हो, या खेती करता हो न्यू पेंशन सिस्टम के तहत अकाउंट खुलवा सकता है।
45,000 रुपए प्रति माह पेंशन मिलेगी
मैच्योरिटी पर मिलेगा 45 लाख रुपए
एनपीएस के तहत आपको 60 साल की उम्र होने पर यानी मैच्योरिटी पर आपको 45 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आपको हर माह 45,557 रुपए पेंशन मिलेगी।
ज्यादा पेंशन के लिए बढ़ाएं मंथली कंट्रीब्यूशन
अगर आपको लगता है कि आज के 30 साल बाद जब आप रिटायर होंगे उस समय आपको मंथली खर्च के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत होगी तो आप अपनी जरूरत के मुताबिक मंथली कंट्रीब्यूशन बढ़ सकते हैं। इस तरह से आपकी मंथली पेंशन और मैच्योरिटी पर मिलने वाला अमाउंट बढ़ जाएगा।
एनपीएस में मिलती है टैक्स छूट
एनपीएस में आप निवेश कर सालाना 1.5 लाख रुपए की रकम पर आप टैक्स छूट हासिल कर सकते हैं। यानी अगर आप एक साल में 1.5 लाख रुपए तक एनपीएस में जमा करते हैं तो इस पर आपको टैक्स नहीं देना होगा।


Post a Comment