Header Ads

क्लीवेज कॉन्ट्रोवर्सी पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब


एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके क्लीवेज पर भद्दे कमेंट्स आए।

'मुन्ना माइकल' (2017) से टाइगर श्रॉफ के अपोजिट डेब्यू करने वाली निधि अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की।

इस फोटो में वे सोती हुई नजर आ रही हैं और साथ में उन्होंने लिखा है, 'Early goodnight'. हालांकि, यह फोटो उनके लिए तब मुसीबत बन गई, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके क्लीवेज को लेकर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिया।

 हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में निधि ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। क्या कहा निधि ने.

- निधि ने कहा, "हे भगवान, मुझे उस फोटो के लिए ट्रोल किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि वह मेरी पर्सनल फोटो नहीं है, बल्कि फिल्म 'मुन्ना माइकल' का एक सीन है।"

- "लेकिन आप पूछ रहे हैं तो बताती हूं कि लोग वही देखते हैं, जो वे देखना चाहते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और न ही इन सबसे परेशान होती हूं। बस इतना सोचो कि ये ट्रोल्स सिर्फ मुझे पॉपुलर बनाते हैं।"

निधि आगे कहती हैं, "मैंने ट्रोल्स के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। मैं कहती हूं कि ऐसे लोग 'साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित होते हैं।

ये ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें किसी भी तरह अपना फ्रस्ट्रेशन निकालना होता है और सोशल मीडिया सबसे आसान प्लेटफॉर्म है। वे ऐसे स्टूडेंट्स हो सकते हैं, जिनके पेरेंट्स स्ट्रिक्ट हों या फिर वे ऐसे लोग भी हो सकते हैं जिनका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ हो।"

 "मेरा यकीन मानिए, कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया दूसरे लोगों को क्रिटिसाइज करने, गाली देने या अन्य ऊल-जलूल हरकतें करने के लिए ही ज्वाइन किया है।

उन्हें यहां से बाहर लातें मिलती हैं। अगर वे अपनी प्रॉब्लम को इस तरह सॉल्व कर रहे हैं तो मैं कौन होती हूं कुछ भी कहने वाली।"

 24 साल की निधि अग्रवाल बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन किया है और वे बैले और कत्थक डांसर हैं।

- 2014 में वे मिस दिवा की फाइनलिस्ट भी रही हैं। 'मुन्ना माइकल' उनकी इकलौती बॉलीवुड फिल्म है। इसके लिए उन्हें 300 कैंडिडेट्स में से सिलेक्ट किया गया था।