शादी के वक्त ऐसी दिखती थी हनीप्रीत, पति के साथ जाती थी बाबा के पास
साध्वियों से रेप के मामले में जेल की सजा काट रहे बाबा गुरमीत राम रहीम और उसकी खास राजदार हनीप्रीत को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया हनीप्रीत की शादी के वक्त का है। उसके पड़ोसी ने दावा किया है कि राम रहीम से हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा की मुलाकात स्कूल टाइम में ही हो गई थी। यहां तक उसके इंगेजमेंट में भी बाबा एक खास टू सीटर बीएमडब्ल्यू में सवार होकर आया था। हनीप्रीत किसी घरेलू लड़की की तरह ही थी। उसका परिवार बहुत दिनों से डेरा से संबंध रखता था। जब बीएमडब्ल्यू गाड़ी में आया बाबा...
साल 2000, से पहले तक फतेहाबाद के जगजीवनपुरा स्थित घर के आस-पास रहने वाले एक पड़ोसी के मुताबिक, हनीप्रीत की सगाई के दौरान राम रहीम आया था।
- पड़ोसी ने बताया कि हनीप्रीत की सगाई के समय बाबा की मौजूदगी को लेकर हनीप्रीत के घर के साथ-साथ मेन हाईवे तक पूरे रास्ते को सजाया गया था।
- सगाई की रस्म पूरी होने के बाद राम रहीम अपनी टू-सीटर बीएमडब्ल्यू गाड़ी में हनीप्रीत को साथ ले गए थे। इसके बाद हनीप्रीत की शादी डेरा में की गई।
- उसकी शादी के बाद हनीप्रीत का पूरा परिवार अपना सबकुछ बेचकर डेरे में रहने चला गया था।
स्कूल के दिनों में हनीप्रीत के साथ पढ़ाई करने वाले डा. समीर टुटेजा ने बताया कि स्कूल टाइम में अन्य स्टूडेंट्स की तरह ही हनीप्रीत का व्यवहार भी नॉर्मल था।
- अब मीडिया में खबरें आने के बाद पता चला कि हमारे साथ पढ़ने वाली प्रियंका तनेजा ही हनीप्रीत है।
हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं। हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा था।
- रामानंद तनेजा बाबा के कट्टर भक्त हैं। वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चला रहे हैं।
- उनकी एक और लड़की है, जिसकी शादी हो चुकी है। हनीप्रीत शादीशुदा है, लेकिन उसका तलाक हो चुका है।
दरअसल, हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कई गंभीर आरोप बाबा और हनीप्रीत पर लगाए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और फिर इनके बीच तलाक हो गया।
- इस मामले को लेकर हनीप्रीत के पूर्व पति ने चंडीगढ़ में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की थी।
- लेकिन जब विश्वास गुप्ता पर ही हनीप्रीत की तरफ से कई मामले दर्ज करा दिए गए तो उन्होंने केस वापस ले लिया।
- फिर दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि हम कुछ लोगों के बहकावे में आ गए थे। ऐसा कुछ नहीं है।
साध्वी रेप केस में दोषी राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता एक बार फिर शुक्रवार को मीडिया के सामने आए।
- उन्होंने दावा किया कि फरार चल रही हनीप्रीत किसी भी तरह से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी नहीं है, क्योंकि बाबा हनीप्रीत से महज 13 साल बड़ा है। वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे।
- गुप्ता ने कहा, "‘2011 में राम रहीम और मेरा कमरा साथ-साथ था। मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था। राम रहीम ने इस घटना के बाद धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो तेरी जान नहीं बचेगी।''
राम रहीम डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख है। यह हरियाणा-पंजाब में सक्रिय कई डेरों में से एक है।
- डेरा सच्चा सौदा के तकरीबन 5, से 7 करोड़ फॉलोअर्स माने जाते हैं। डेरा परिसरों के अंदर ही लोगों के रहने के इंतजाम होते थे। कई स्कूल-कॉलेज डेरा परिसर के अंदर चलते थे।
- 2002 में एक गुमनाम चिट्ठी सामने आने के बाद रेप केस सामने आया। CBI ने डेरा मैनेजर से 1999, से 2001 तक की साध्वियों की लिस्ट मांगी।
- 24 साध्वियों के नाम सामने आए। 18 ट्रेस हुईं। 2 साध्वियां ही कोर्ट तक पहुंचीं। इन साध्वियों के बयान पर बाबा के खिलाफ रेप केस चला।
- इसके बाद बाबा को सीबीआई कोर्ट ने 10,10 साल की सजा सुनाई।

Post a Comment