ट्विंकल खन्ना ने किया खुलासा- बेडरूम में वे और अक्षय कुमार क्या करते हैं?
ट्विंकल खन्ना अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए पहचानी जाती है। वहीं, वे एक अच्छी राइटर और कॉलमिस्ट भी हैं।
हाल ही में एक लीडिंग न्यूजपेपर में उनका आर्टिकल पब्लिश हुआ, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वे और अक्षय कुमार बेडरूम में क्या करते हैं।
दरअसल, उन्होंने आर्टिकल के जरिए बताया के वे लोग बेडरूम में जाते ही सबसे पहले मच्छर मारने का काम करते है और इस बात का ध्यान रखते हैं कि रूम की कोई खिड़की खुली तो नहीं रह गई है।
ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही अपने विचारों से दूसरों को अट्रैक करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक कॉलम लिखा है, जिसे नाम दिया है 'ब्लू व्हेल गेम', जिसकी वजह से कइयों की जान गई है।
उन्होंने कॉलम में मजाकिया अंदाज में खुलासा करते हुए बताया कि 'जैसे ही बेटा दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने घर से गया, हम दोनों बेटी को लेकर बेडरूम में चले गए।
बेडरूम में जाते ही हमने एक गेम खेलने की सोची। और हमने मच्छर मारने का गेम शुरू किया। मैंने हसबैंड के हाथ में इलेक्ट्रिक रैकेट पकड़ाया ताकि वे मच्छरों को मारना शुरू कर सके'।
ट्विंकल ने आर्टिकल में इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने पिछले साल अपने बेटे आरव के बर्थडे पर उसके नाम की स्पेलिंग में ब्लंडर कर दिया था। उन्होंने लिखा कि आरव ने इस साल उनसे कहा, 'मॉम, इस साल आप इस बात का ध्यान रखेंगी कि केक पर मेरे नाम की स्पेलिंग सही लिखे।
क्योंकि पिछले साल नाम की गलत स्पेलिंग लिखकर आपने ये सफाई दी थी कि होटल का शेफ शिवसेना का मेंबर होगा, जिसकी वजह से नाम की स्पेलिंग गलत हो गई'।
अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उनसे पूछा कि उनकी वाइफ जो एक अच्छी राइटर हैं और अब उनकी आने वाली फिल्म 'पैडमन' में प्रोड्यूसर भी बन रही हैं, क्या वो कभी कॉमेडी फिल्म लिखेंगी? इस पर अक्षय ने कहा, 'वो सबकुछ आराम से करेंगी।
वो मुझसे पूरी तरह अपोजिट हैं। वो मेरी तरह नहीं है जो साल में 4 फिल्में कर ले। जिस तरह से वो फिल्मों से जुड़ी हैं, वो इसे बहुत एन्जॉय कर रही हैं'।
बता दें कि अक्षय कुमार टीवी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज' में बतौर जज नजर आएंगे। ये शो 30 सितंबर से शुरू होगा। अक्षय का कहना है कि लोगों को तनाव से निपटने के लिए हंसी की खुराक की जरूरत है। 'पैडमैन' के अलावा अक्षय, रजनीकांत के साथ फिल्म 'रोबोट 2' में भी दिखाई देंगे।

Post a Comment