Header Ads

जब पुल‍िस के सामने ऐसे कान पकड़ी लड़की, जाने क्या है पूरा माजरा


राजधानी के चिनहट स्थ‍ित एक निजी हॉस्टल में खराब खाने को लेकर रव‍िवार को लड़कियों ने जमकर बवाल काटा। आरोप है क‍ि सूचना म‍िलते ही हॉस्टल संचाल‍िका मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही लड़क‍ियों को बंधक बना ल‍िया।

इस दौरान लड़क‍ियों ने पुल‍िस को कॉल कर इसकी श‍िकायत कर दी। इस दौरान छात्रा ने पुल‍िस के सामने कान पकड़कर कहा, ''अब हमें इस हॉस्टल में नहीं रहना है, मेरे पैसे वापस कर द‍िए जाएं।''

-घटना च‍िनहट के आनंद व‍िहार कॉलोनी स्थ‍ित एक प्राइवेट हॉस्टल की है। ब‍िहार के पटना की रहे वाली अर्चना ने आरोप लगाया क‍ि संचालिका मानसिक प्रताड़ना देती है।

-बीबीडी से पढ़ाई कर रही आजमगढ़ की रहने वाली प्रियंका ने बताया, हमने हॉस्टल की फीस 48000 रुपए और 5 हजार रुपए जमानत राशि‍ जमा किया है, लेकिन कभी अच्छा नहीं म‍िलता है।

कभी अधपका तो कभी बासी खाना म‍िलता है। जब संचाल‍िका से इसकी श‍िकायत की तो उन्होंने उल्टे हमें ही खरी-खोटी सुनाने लगी।

-वहीं, छात्रा प्रियंका ने कहा, जब हमलोगों ने खराब खाना म‍िलने का व‍िरोध क‍िया तो हॉस्टल संचाल‍िका ने सभी लड़कियों को 24 घंटे के भीतर हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दे द‍िया और बंधक बना ल‍िया।

-इसकी श‍िकायत हमलोगों ने पुल‍िस से की। इस दौरान हॉस्टल में रह रही लड़क‍ियों ने पुल‍िस के सामने कान पकड़कर कहा क‍ि अब वो इस हॉस्टल में नहीं रहेंगी। उन्हें पैसे वापस कर यहां से मुक्त‍ि द‍िलाई जाए।


-च‍िनहट कोतवाली के एसएसआई भानुप्रताप सिंह ने बताया, हॉस्टल में असुविधाओं को लेकर एक लड़की अर्चना ने अपनी फीस के 17 हज़ार रुपए वापस लेकर हॉस्टल खाली कर दिया।

-वहीं, संचालिका ने कुछ छात्राओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। हालांक‍ि, तमाम आरोपों के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संचालिका ने भरोसा दिलाया है क‍ि खाना अच्छा मिलेगा।