Header Ads

इस लड़की ने महिला नेता पर किया ऐसा कमेंट, जड़े थप्पड़ और चप्पल से पीटा


वार्ड नंबर-13 से पार्षद का चुनाव हारीं अमरजीत कौर के पति बोले-घर में गालियां निकालीं तो मारे थप्पड़।

शहर के एक कांग्रेसी नेता की ओर से फेसबुक पर डाली वार्ड-13 से पार्षद का चुनाव हारी कांग्रेसी लीडर की गेहूं बांटने की फोटो पर फतेगढ़ की लड़की को कमेंट करना महंगा पड़ गया। लड़की का आरोप है

कि कमेंट से गुस्साए कांग्रेसी लीडर अमरजीत कौर और उसके पति परमिंदर सिंह ने उसे थप्पड़ जड़े और चप्पल से पीटा और उसके भाई और मां की भी पिटाई की। ये था मामला...

- कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह ने अपनी फेसबुक एकाउंट पर 4 सितंबर को वार्ड 13 में गेहूं बांटने की तस्वीरें डाली थी। इसमें लिखा था कि अमरजीत कौर सैनी, परमजीत कौर सैनी, एमसी सुरिंदर शिंदा समेत अन्य ने गेहूं बांटा।

- शहर के मोहल्ला फतेगढ़ की गली नंबर 3 की रमा शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर को कांग्रेसी नेता की फेसबुक पर कमेंट करते हुए स्टेट्स लिखा था कि अब सरकार बनने पर गरीब परिवारों को सरकारी गेहूं बांटने का उद्घाटन कर रहे हो, लेकिन पहले जनता को कभी नहीं पूछा, यह आपके लिए अच्छी बात नहीं है।

- इस कमेंट को लेकर वार्ड का एमसी चुनाव हारी नेता अमरजीत कौर खफा हो गईं।

- आरोप लगाया कि उसने पहले घर में अज्ञात लड़कों को भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।

- अमरजीत कौर ने कथित धमकियां देकर जीना मुहाल कर दिया तो भाई विजय कुमार को उनकी बात सुनने के लिए कांग्रेसी लीडर के घर भेजा।

- भाई विजय कुमार ने आरोप लगाया कि वह अमरजीत कौर के घर गया तो कांग्रेसी लीडर ने अपने पति परमिंदर सिंह से मिलकर उसकी जमकर पिटाई की।

- धमकी दी कि फेसबुक पर डाले कमेंट डिलीट न किए तो नतीजे भुगतने पड़ेंगे, वह रोता हुआ घर पहुंचा।

- बहन रमा ने आरोप लगाया कि भाई को पीटने को लेकर वह माता विनोद बाला के साथ कांग्रेसी नेता के घर गए तो उन्हें भी बुरी तरह से पीटा और जलील किया।

- अमरजीत कौर ने नतीजा भुगतने की धमकियां दीं और कहा कि वह कहीं भी शिकायत कर दें, उसे किसी का डर नहीं।

- रमा ने बताया कि उसने उसी समय कमेंट फेसबुक से काट दिए और माफी मांग ली, लेकिन इसके बावजूद उसके भाई और बाद में उसे व मां की पिटाई की। अब परिवार इस कदर सहम गया कि आठ दिन से अपने घर से नहीं निकला।

माफी मांगने के बावजूद परिवार सहमा हुआ

- रमा शर्मा और विजय ने बताया कि अमरजीत कौर रसूखदार घर से हैं। खुद को कांग्रेस के बड़े नेताओं की करीबी लीडर हैं, उससे जान का खतरा है।

- वह होशियारपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करती है। डर है कि उसके साथ कहीं कुछ बुरा न करवा दिया जाए।

- वह कई बार रात फैक्टरी से घर आती हैं। माफी मांगने के बावजूद खतरा बना है। कुछ हुआ तो अमरजीत कौर जिम्मेदार होंगी।

गालियां निकालने पर पीटा

- रमा और उसके परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे पूछने पर कांग्रेसी लीडर अमरजीत कौर और उसके पति परमिंदर सिंह का कहना है कि जब रमा के परिवार को घर बुलाया गया तो इन्होंने हमारे पूरे परिवार को मोहल्ले के सामने गालियां दी थीं, इसलिए उनके थप्पड़ जड़े गए।