Header Ads

इस कपल की वेडिंग फोटोज देख 'जल' रहे लोग, इंटरनेट पर आ रहे ऐसे कमेंट्स


इस जोड़ी को लेकर यूजर्स तरह-तरह के पोस्ट और कमेंट कर मजाक उड़ा रहे हैं।

फेसबुक और व्हाट्सऐप पर वेडिंग कपल की एक तस्वीर कई दिनों से वायरल हो रही है। इसमें एक छोटे कद व काले रंग का शख्स और खूबसूरत लड़की को देख सोशल साइट्स यूजर्स तरह-तरह कमेंट्स कर रहे हैं।

कुछ इसे 'प्यार अंधा होता है' कहकर बेमेल जोड़ी बता रहे तो कई इसे सच्चा प्यार ठहरा रहे हैं। तमिल या कन्नड़ एरिया से कनेक्शन...

- इंटरनेट सर्चिंग में इस तस्वीर का इंडिया के तमिल या कन्नड़ एरिया से कनेक्शन नजर आ रहा है।

- इस कपल की तस्वीरें शादी के वीडियो से ली गई हैं, जिसमें परंपरागत ढंग से वो दोनों विवाह बंधन में बंध रहे हैं।

- नाटे कद के काले रंग के दूल्हे और सुंदर लंबी लड़की की तस्वीरों को देखकर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर कमेंट्स की बाढ़-सी आ गई है।

- हालांकि, अभी तक इस तस्वीर और वीडियो की पूरी सच्चाई पता नहीं चली है।

- nexa news इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता।

साउथ के डायरेक्टर की फोटो भी हुई थी वायरल

- इससे पहले तमिल फिल्मों के डायरेक्टर और स्क्रीनप्ले राइटर एटली कुमार की पत्नी कृष्णा प्रिया की फोटो भी वायरल हो चुकी थी।

- दरअसल, एटली का रंग काला है और कृष्णा प्रिया गोरे रंग हैं। इसलिए उनको लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स किए जा रहे थे।

बांग्लादेशी स्टार भी हो चुका ट्रोल

- बांग्लादेशी सुपरस्टार अलोम उर्फ अशरफुल आलम सईद की तस्वीर वायरल हुई थी।

- बॉलीवुड और हॉलीवुड के 'हीरो' की पर्सनैलिटी से हटकर दिखने वाले अलोम का सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी मजाक उड़ाया था। वे साधारण कद-काठी, पतले शरीर और सांवले रंग के दिखते हैं।

- हालांकि, भारत के कम ही लोग अलोम को जानते हैं, जबकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्लेयर भी अलोम के फैन हैं और लड़कियां उनके साथ फोटो लेने के लिए दीवानी रहती हैं।