Header Ads

शादी के 6 माह बाद पिता बना था 'जोधा अकबर' का एक्टर, की थी सीक्रेट मैरिज


टीवी सीरियल जोधा अकबर में सलीम का रोल प्ले करने वाले रवि भाटिया भी पापा बन गए हैं।

एक्ट्रेस परिधि शर्मा के मां बनने बाद खबरें हैं टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में सलीम का रोल प्ले करने वाले रवि भाटिया भी पापा बन गए हैं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि वो 6 महीने के बेबी ब्वॉय आरव के पापा हैं।

ये बात सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स को ही पता है उन्होंने मीडिया के सामने अपने 6 महीने के बेटे की बात छुपाकर रखी है। रवि ने एयरहोस्टेस से की थी सीक्रेट मैरिज...

 सलीम उर्फ रवि भाटिया ने कुछ टाइम पहले ही अपनी सीक्रेट मैरिज की बात सामने लाकर सबको चौंका दिया था।

- रवि ने अपने इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो शादीशुदा है। उन्होंने 2016 में इंडोनेशिया की एयरहोस्टेस यूलिदा से सीक्रेट शादी की थी।

- रवि और यूलिदा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। - दरअसल टीवी शो 'जोधा अकबर' में काम करते वक्त रवि कुछ दिनों के लिए शोज के सिलसिले में इंडोनेशिया गए थे।

- जहां वो यूलिदा से मिले और कुछ ही दिनों बाद दोनों ने अगस्त 2016 में शादी कर ली।

- शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी जिसमें सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।
रवि भाटिया ने इस टीवी शो से किया था डेब्यू

- 30 नवंबर 1988 में मंडी(हिमाचल प्रदेश) में जन्मे रवि ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में टीवी शो 'कहानी हमारे महाभारत की'(2008) से की थी।