Header Ads

घने जंगलों के बीच इस घर में छिपा था राज, लड़कों ने बताई खौफनाक कहानी


सेंट कोलम्बस स्कूल चुटिया के प्रमोटर भाजपा नेता के बेटे समेत तीन छात्रों को पुलिस ने शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया। इन्हें एक लड़की के जाल में फंसाकर अगवा किया गया था। उन्होंने रविवार को अपराधियों की कैद में बीते 19 दिनों की दास्तान सुनाई। बताया कि अपराधियों ने अगवा करने के बाद उन्हें बेहोश कर दिया था। जब होश आया, तो उन्होंने खुद को घने जंगल के बीच बने एक मकान में पाया। यहीं पर उन्हें 19 दिनों तक छिपाकर रखा गया था।


-इस मामले में पुलिस ने लड़की समेत 14 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। रविवार को पुलिस ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।


-लड़कों ने बताया कि उनके हाथ-पैर जंजीर से बंधे हुए थे। उन्होंने बताया कि अपराधी हर दिन सुबह चार बजे उनके कमर में रस्सी बांधकर फ्रेश होने के लिए बाहर ले जाते थे।


-आधा घंटे बाद उन्हें वापस कमरे में लाकर जंजीर से बांध दिया जाता था। उसी कमरे में एक गैस चूल्हा था, जिस पर अपराधी खाना बना कर उन्हें खिलाते थे।


-जिस मकान में रखा गया था, बारिश होने पर छत रिसता था। लेकिन बारिश के पानी में भींगते हुए ही उन्हें सोना पड़ता था। डर के मारे नींद भी नहीं आती थी।


-कुछ बोलने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी जाती थी। घरवालों से बात कराने की बात कहने पर अपराधी मारपीट करने लगते थे।


-शनिवार को पुलिस ने चाईबासा में जाल बिछाकर छात्रों को एक गाड़ी से बरामद किया। उस समय किडनैपर उन्हें चाईबासा से कहीं और ले जा रहे थे।


पुलिस ने बताया कि अपहरण की यह योजना चंदन सोनार ने बनाई थी। इसकी पूरी जिम्मेवारी चंदन ने कुख्यात अपराधी राकेश सिंह को दी थी। राकेश ने रांची में दर्जनों लोगों की हत्या की है।
-वह एक बार भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। अपहरण करने के बाद राकेश खुद फिरौती के रूप में 20 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था।


-चंदन सोनार ने अभी यह नहीं बताया था कि फिरौती मिलने पर पैसा कहां लेना है। इससे पहले 14 अपराधी पकड़े गए और राकेश सिंह फरार हो गया।


-चंदन सोनार गुजरात के सोहेल हिंगोरा अपहरण कांड का मुख्य अभियुक्त था। तीनों युवकों के अपहरण कांड में सिर्फ लड़की के लिए तय हुआ था कि उसे पांच लाख रुपए देने हैं। बाकी लोगों को फिरौती मिलने के बाद पैसे देने थे।