क्यों होती है व्हाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम? ये हैं 5 वजह
व्हाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया जिसे हिंदी में श्वेत प्रदर कहा जाता है, महिलाओं की बहुत कॉमन प्रॉब्लम है। गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर रिचा झंवरका कहना है कि आमतौर पर महिलाओं में थोड़ा बहुत वेजाइनल डिस्चार्ज होता ही है। मेडिकल टर्म में इसे ल्यूकोरिया के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन अगर ज्यादा डिस्चार्ज हो तो उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
क्या होता है ल्यूकोरिया या श्वेत प्रदर ?
महिलाओं में वेजाइना से आने वाले सफेद और चिपचिपे गाढ़े लिक्विड डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया कहते हैं। हिंदी में इसे श्वेत प्रदर कहा जाता है। इंडिया ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ल्ड में महिलाओं में यह प्रॉब्लम पाई जाती है।
कब होता है ल्यूकोरिया या व्हाइट डिस्चार्ड (श्वेत प्रदर) ?
महिलाओं की वेजाइना से निकलने वाले डिस्चार्ज आमतौर पर व्हाइट कलर का होता है इसलिए इसे व्हाइट डिस्चार्ज या श्वेत प्रदर के नाम से भी जाना जाता है। ल्यूकोरिया महिलाओं की एक आम समस्या है, जो कई महिलाओं में पीरियड्स से पहले या बाद में एक या दो दिन सामान्य रूप से होती है। अलग-अलग महिलाओं में इसकी मात्रा, स्थिति और टाइम अलग-अलग हो सकते हैं।

Post a Comment