Header Ads

यह तोता बड़ा चालक है, मालिक की आवाज निकलकर कर ली ऑनलाइन शॉपिंग


आपने पालतू तोते से जुडी कई घटनाए सुनी होगी लेकिन आज हम आपको जो खबर बता रहे है उसे जानकर आपका माथा ठनक जाएगा. एक तोते ने अपने मालिक की नक़ल करके ऑनलाइन शॉपिंग कर ली. जी हां यह कोई मजाक नहीं बल्कि ऐसा हुआ है.

 यह मामला लंदन का है. एक ब्रिटिश समाचार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि पालतू तोते ने एक आवाज नियंत्रित स्मार्ट स्पीकर के माध्यम से उसने अपने मालिक की आवाज की नकल की.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘बडी’ नाम के एक पालतू तोते ने 13.50 डॉलर का गिफ्ट बॉक्स ऑर्डर अमेजन के एलेक्सा आवाज नियंत्रण सिस्टम के माध्यम से किया.

इस विचित्र ऑर्डर के बाद दक्षिणपूर्व लंदन में रहने वाले एक कोरिएन प्रिटोरियस के घर में जांच शरू हुई. शुरुआत में तो लगा कि यह आवाज उसके पति या बेटे की है, लेकिन जब स्पीकर पर तोते का इंटरेक्शन हुआ तो पता चला कि यह ऑर्डर बडी नाम के तोते ने ही दिया है.