Header Ads

पैसों की कमी के कारण बंद किया कुत्तों को खाना देना, ऐसा बना दिया हाल


जानवरों के प्रति इंसान कितना क्रूर हो सकता है, इसके उदाहरण कई बार दुनिया के सामने आते हैं। इंसानियत को ठेंगा दिखाती इन घटनाओं को देख समझ ही नहीं आता कि इंसान कौन है और जानवर कौन? तुर्की में एक कुत्ते को टॉर्चर कर 66 फीट की उंचाई से फेंके जाने का मामला सामने आया है।

कुछ दिनों पहले मेक्सिको से भी एक ऐसा मामला सामने आया था। इसमें एक अधिकारी ने पैसों की कमी बताकर पुलिस डॉग्स को भूखा रखा। वो तो समय रहते इन कुत्तों की फोटोज सामने आ गई और लोगों का ध्यान इस तरफ चला गया। हड्डियों के ढांचे में बदल गए थे कुत्ते

मेक्सिको के सीलाओ में एक म्यूनिसिपल ट्रेजरर रोडोल्फो गुरेरो डूरन तब विवादों में फंस गए थे जब उन्होंने अपने फैसले के कारण पुलिस डॉग्स की हालत दयनीय कर दी थी। रोडोल्फो के मुताबिक, पुलिस डॉग्स को पाने में काफी खर्च आता है।

जैसे उनके स्पेशल डाइट प्लान में काफी आपसी खर्च हो रहे थे। इसलिए उनकी स्पेशल डाइट बंद कर दी गई। इस वजह से K-9 डॉग्स हड्डियों के ढांचे में बदल गए। जब रोडोल्फो से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शहर के डेवलपमेंट के लिए बजट कम पड़ रहा था।

ऐसे में कुत्तों की डाइट पर पैसे खर्च करना बेवकूफी ही है। इसलिए उन्होंने कुत्तों को दिया जाने वाला महंगा डाइट बंद कर दिया। हालांकि, मामले के सामने आने के बाद इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और अधिकारी को सजा दी गई।