खतरनाक हाईवे पर ये लड़की चलाती है हैवी ट्रक, जानिए इसकी पूरी कहानी
आपने पुरूषों को हैवी ट्रक और बसें चलाते हुए तो आपने अक्सर होगा, लेकिन 23 वर्षीय पूनम हिमाचल प्रदेश और देश की उन चुनिंदा लड़कियों में से एक है जो हैवी ट्रक चलाती है और उसके पास बाकायदा हैवी ट्रांसपोर्ट व्हीकल चलाने का लाइसेंस भी है। दुनिया के सबसे खतरनाक हाइवे में से एक शिमला- किन्नौर हाइवे पर पूनम ने हैवी व्हीकल दौड़ाने में महारत हासिल कर रखी है।
किन्नौर का नाम सुनते ही ज्यादातर ड्राइवर वहां की खतरनाक सड़कों और साथ बहती सतलुज के तेज प्रवाह को देखते ही जाने से मना कर देते हैं।
-वहीं उसी सड़क पर रारंग गांव की पूनम ने रामपुर से 144 किलोमीटर दूर रारंग गांव तक न सिर्फ ट्रक चलाया बल्कि इस ट्रक में भवन निर्माण की कई टन सामग्री भी सही सलामत पहुंचाई।
-पूनम ने रामपुर से रारंग तक का सफर 6 घंटे में पुरा किया।
-रारंग तक के सफर पर कई ऐसे भी स्थान थे जहां पर सिंगल रोड़ होने की वजह से आगे से गाड़ी आ जाने पर काफी पीछे हटकर पास देना पड़ा।
-इस सफर के दौरान उन्होंने 8 हजार मीटर उंचाई वाले क्षेत्र में भी गाड़ी चलाई है।
-पूनम के रारंग सही सलामत पहुंचने पर गांववालों ने उसका स्वागत किया और उसके प्रयासों की खूब सराहना की।
पूनम अब दुनिया के सबसे उंचाई वाली सड़क खारदुंगला पास पर ट्रक चलाना चाहती है।
-17582 फीट की उंचाई वाली इस सड़क को सबसे खतरनाक सड़क माना जाता है और साल के अधिकतर समय यह बर्फ से ढकी रहती है।
-पूनम का कहना है कि वे लेह और इसके बाद लेह से खारदुंगला पास तक अकेले ट्रक चलाना चाहती हैं।
-पूनम नेगी बताती हैं कि उन्होंने अपने चाचा की पीक अप में गाड़ी चलाना पांच वर्ष पहले सिखा था और अब उन्हें छोटी गाडिय़ां चलाना अजीब सा लगता है।
-पूनम का कहना है कि उन्हें बड़ी गाड़ी में खतरनाक सड़कों को पार करने का शौक है और वे भविष्य में एचआरटीसी के लिए भी बस चलाना चाहती हैं।
पूनम नेगी ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो माह की ड्राइविंग की ट्रेनिंग भी कर रखी है।
-पूनम बताती हैं कि उन्हें उंचाई और खतरनाक रास्तों से बिल्कुल डर नहीं लगता है।
-वह किसी भी संकरी और खतरनाक सड़क से बिना डरे छोटी हो या बड़ी किसी भी गाड़ी को आसानी से चला लेती हैं।
-फिलहाल पूनम अभी सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए तैयारियां में जुटी हैं।
जब पूनम ने पीक अप और अपने चाचा का ट्रक चलाना शुरू किया तो आस पड़ोस के लोग उनका खूब मजाक उड़ाते थे।
-वहीं जब वे किसी सामान को लाने के लिए पिकअप या ट्रक में जाती थी तो लोग बड़ी हैरानी से देखते थे कि लड़की बड़ी गाड़ी चला रही है।
-पूनम बताती है कि जबसे लोगों को पता चला है कि मैंने रामपुर से रारंग तक खुद ट्रक चलाकर लाया है तो वे मेरी हिम्मत की दाद देने लगे हैं और मुझ पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment