2 लाख टन गोला-बारूद से भरे गोदाम में भड़की आग, ऐसा था तबाही का मंजर
मंगलवार को यूक्रेन के सबसे बड़े आर्मी वेपन डिपो में लगी भयानक आग ने देश के डिफेंस सिस्टम को तगड़ा झटका दिया है। इस आग से यूक्रेन के सबसे बड़े मिलिट्री वेयर-हाउस में रखा करीब 1 लाख 88 हजार टन गोला-बारूद बर्बाद हो गया। वेयरहाउस में धमाके इतने तेज थे कि आसापास मौजूद गांव बुरी तरह तबाह हो गए। यूक्रेन की सरकार ने इस घटना के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने ड्रोन से ग्रेनेड गिराकर आर्मी वेयरहाउस को नुकसान पहुंचाया।
कई किलोमीटर दूर से दिखे धमाके....
- विनित्सिया के पास कलिनोवका स्थित मिलिट्री वेयरहाउस में मंगलवार को रात में करीब 10 बजे आग लगी।
- इस वेयरहाउस में बड़ी मात्रा में रॉकेट लॉंचर में यूज होने वाले गोला बारूद रखे गए थे, जिनमें आग लगते ही धमाके शुरू हो गए।
- गोला बारूद के चलते आग इतनी भयानक हो गई और आसपास के गांव भी पूरी तरह से बर्बाद हो गए।
- धमाकों के चलते करीब 30 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ कर भागने को मजबूर हुए हैं।
- इन धमाकों से पास के गांव में रहने वाली दो महिलाएं भी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया
यूक्रेन की लोकल मीडिया ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वेयरहाउस को आगजनी से तबाह करना रूस का एक प्लान्ड मिशन था।
- मंगलवार को यूक्रेन के प्रेसिडेंट पेत्रो पोरोशेंको का बर्थडे था। इस पर तंज कसते हुए यूक्रेन के एक पत्रकार ने घटना को रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन का गिफ्ट बताया।
- इससे पहले दिसंबर 2015 में भी यूक्रेन के एम्युनिशन डंप में आग भड़क गई थी। जिसके बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने घटनास्थल से रूसी हथियार मिलने का दावा किया था।

Post a Comment