राजपाल यादव से 9 साल छोटी है उनकी बीवी, हाइट में है इतनी लंबी
एक्टर राजपाल यादव जल्द अपकमिंग फिल्म 'जुड़वां-2' में नजर आने वाले हैं। कॉमिक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले राजपाल ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 में 'दिल क्या करे' फिल्म से की थी। फिल्मों में बड़े रोल न मिलने के बावजूद उन्होंने छोटे-छोटे रोल से ही बॉलीवुड में मुकाम हासिल कर लिया। वैसे बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखते हैं।
एक इंच लंबी हैं बीवी ..
राजपाल की पत्नी राधा उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। इस बात का खुलासा खुद राजपाल ने एक इंटरव्यू में किया था।
- 5.2 फीट के राजपाल ने राधा से लव मैरिज की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "लोगों को लगता है कि वह मुझसे बेहद लंबी हैं। लेकिन असलियत यह है कि वह सिर्फ एक इंच लंबी हैं (यानी 5.3 इंच लंबी)।"
- 2002 में वे फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे। वहीं एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों की मुलाकात कराई।
- दोनों कनाडा के शहर कैलगरी में कॉफी शॉप पर मिले थे। इस मीटिंग में कपल ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की बातें एक-दूसरे से शेयर की थीं।
- दोनों ने वहां साथ में 10 दिन गुजारे और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
- 10 दिन पूरे होने के बाद राजपाल वापस इंडिया आ गए। वापस आने के बाद भी ये दोस्ती टूटी नहीं, दोनों फोन पर एक-दूसरे से जुड़े रहे।
- तकरीबन 10 महीने तक फोन कनेक्ट रहने के बाद राधा ने इंडिया में शिफ्ट होने का फैसला लिया। इंडिया शिफ्ट होने के बाद ही 10 जून 2003 में दोनों ने शादी कर ली।
राजपाल यादव और राधा 2 बेटियों के पेरेंट्स हैं।
- उनकी बड़ी बेटी मौनी जहां करीब 13 साल की हैं, तो वहीं छोटी बेटी हनी अभी 3 साल की हैं।
- राजपाल अक्सर अपनी बेटियों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

Post a Comment