Header Ads

इतना पावरफुल है तानाशाह, इन वेपन्स के दम पर अमेरिका को दिखाता है आंख




 साउथ कोरिया ने आशंका जताई है कि नॉर्थ कोरिया १०, से 18 अक्टूबर के बीच उकसावे की कार्रवाई कर सकता है। दक्षिण कोरिया के प्रेसिडेंट मून जेई-इन के साथ गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग यूई-योंग ने कहा कि नॉर्थ कोरिया इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी का स्थापना समारोह मनाएगा। इस दौरान वह ताकत दिखाने के लिए परमाणु परीक्षण या मिसाइल टेस्ट जैसी कार्रवाई कर सकता है।


नॉर्थ कोरिया के 47 लाख लोग सेना में शामिल होंगे...


 अमेरिका और मित्र देशों की ओर से युद्ध की बढ़ती संभावनाओं के बीच नॉर्थ कोरिया अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुट गया है।



- रोडोंग शिनमुन डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, 12.20 लाख महिलाओं के साथ देश के करीब 47 लाख नागरिक सेना में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अपनी मर्जी से आर्मी ज्वाइन कर रहे हैं।



- नॉर्थ कोरिया की आर्मी की बात करें तो उसके पास करीब 7 लाख सैनिकों का सक्रिय दल है इसके अलावा इसकी रिजर्व फोर्स में भी करीब 45 लाख सैनिक हैं।



- जरुरत पड़ने पर प्रसाशन देश की कुल आबादी के एक तिहाई लोगों को सेना में शामिल होने का हुक्म दे सकता है। इसी के चलते नॉर्थ कोरिया के हरेक पुरुष को मिल्रिटी ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है, जिससे कि उन्हें किसी भी परिस्थिति में सेना में शामिल किया जा सके।


- ऐसे में अगर 47 लाख लोग और सेना में शामिल हो जाते हैं तो नॉर्थ कोरिया की रिजर्व फोर्स 90 लाख से ऊपर हो जाएगी। इसके बाद नॉर्थ कोरिया की सक्रिय सैनिकों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा और वह दुनिया की सबसे विशाल सेना वाला देश बन जाएगा।