जन्म के महज 6 मिनट के भीतर बच्ची को मिला आधार नंबर, बना नया रिकाॅर्ड
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक बच्ची को जन्म के 6 मिनट बाद अपना आधार क्रमांक मिल गया है। उस्मानाबाद के जिला महिला हाॅस्पिटल में एक लेडी ने रविवार को बच्ची को जन्म दिया। माता-पिता ने बच्ची के जन्म के बाद आधार कार्ड के लिए पंजीकरण कराया। पंजीकरण के मात्र छह मिनट के अंदर उन्हें आधार कार्ड मिल गया। इससे नया रिकाॅर्ड बन गया है। पहले बना था 12 मिनट का रिकाॅर्ड....
सुरेखा जाधव नामक महिला को जिला हाॅस्पिटल में रविवार को डिलीवरी के लिेए एडमिट किया गया था।
उस समय हाॅस्पिटल में उसके घर वाले और पति संतोष जाधव भी मौजूद थे। सुरेखा ने 12 बजकर तीन मिनट पर बच्ची को जन्म दिया।
-उसी समय डाॅक्टरों बच्ची और मां की जांच कर उसका स्वास्थ को खतरे से बाहर बताया। इसी समय बच्ची का आधार पंजीकरण कराया गया।
सुरेखा और संतोष की बच्ची का नाम भावना रखा गया। उसे तुरंत 12 बजकर 9 मिनट पर आधार क्रमांक मिला।
-जिलाधिकारी राधाकृष्ण गामे ने बताया उसके माता-पिता को उसका ऑनलाइन
जन्मप्रमाणपत्र और आधार क्रमांक एक साथ मिला। इससे एक नया रिकाॅर्ड बना है।
बता दें कि इससे पहले यह रिकाॅर्ड मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पैदा हुए बच्चे के नाम दर्ज था, उसे जन्म होने के 12 मिनट बाद आधार क्रमांक मिला था।
-उस्मानाबाद में डिजिटल इंडिया के तहत बच्चों को तुरंत आधार क्रमांक देने की मुहिम से साल भर में 1300 बच्चों फायदा हुआ है।
वहीं इससे डिजिटल इंडिया को भी जिले में गति प्राप्त हुई है। अभिभावक खुद अपने बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए आगे आ रहे हैं।

Post a Comment