800 फीट की ऊंचाई पर बना है ये घर, कीमत सुनकर नहीं होगा यकीन
मैनहैटन की वूलवर्थ बिल्डिंग पर 800 फीट की ऊंचाई पर बना एक पेंटहाउस चर्चा का विषय बना हुआ है। 1913 में दुनिया की सबसे ऊंची रही इस बिल्डिंग में बना ये पेंटहाउस किसी आलीशान महल से कम नहीं है, पर इसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है। इसकी कीमत करीब 110 मिलियन डॉलर (712 करोड़ रुपए) रखी गई है। अगर ये इस कीमत पर बिक जाता है तो यह मैनहैटन में अबतक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी होगी। 9710 स्क्वेयर फीट है जगह...
- 9710 स्क्वेयर फीट जगह वाले इस पेंटहाउस का नाम 'The Pinacle' रखा है। इसकी छत करीब 24 फीट ऊंची है। रूफ टॉप से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से लेकर न्यू जर्सी स्काइलाइन तक का नजारा साफ दिखता है।
- इस पेंटहाउस के इंटीरियर की सबसे बड़ खासियत यह है कि इसे जरूरत के हिसाब से मॉडिफाई किया जा सकता है। खरीदने वाले को कितने बेडरूम चाहिए, कितने बाथरूम इसके लेकर मॉडिफिकेशन किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि Alchemy Properties नामक रियल एस्टेट कंपनी ने मैनहैटन की सबसे ऊंची बिल्डिंगों की छत को आलीशान पेंटहाउस में कन्वर्ट करना का नया एक्सपेरीमेंट शुरू किया है, पर उनके इस प्रॉजेक्ट की कीमत ने रियल एस्टेट को हिला कर रख दिया है।

Post a Comment