नवरात्रि के उपवास में चाय और काफी पीना चाहिए या नहीं, जानिए ?
नवरात्रि में नौ दिनों तक शक्ति स्वरूपा माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान माता के भक्त नवरात्रि का उपवास करते है. नवरात्रि उपवास के काफी नियम होते है
जिसका ध्यान रखना आवश्यक है. नवरात्रि उपवास के दौरान कई ऐसी चीजे है जिनका सेवन करना वर्जित माना जाता है,
लेकिन कई चीजे ऐसी है जिनके बारे में अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उपवास के दौरान उनका सेवन करना चाहिए या नहीं.
ऐसी ही एक चीज है कॉफी. यूंं तो भारत में लोग चाय ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यंग जनरेशन में कॉफी का क्रेज है.
सवाल यह है कि क्या उपवास के दौरान कॉफी पीना सही है? इसका उत्तर सीधा नहीं है. कुछ लोगों का कहना है कि उपवास के दौरान केवल चाय पी जा सकती है, वहीं कॉफी वाले अपनी दलील देते हैं.
जानकारों के मुताबिक धार्मिक किताबों में इस तरह के कोई स्पष्ट नियम तो लिखे नहीं हैं. ये नियम तो लोगों ने अपनी सुविधा से बनाए हैं.
यहां बात शरीर की शुद्धि की है. ऐसे में यदि कोई खुद को चाय या कॉफी से दूर रखता है तो अच्छी बात है. वहीं खुद को एक्टिव रखने के लिए यदि कोई इनका सेवन करता है तो उसे भी गलत नहीं ठहराया जा सकता है.
वर्षों से नवरात्रि के उपवास करने वाले कई परिवारों में चाय और कॉफी के साथ ही अन्य तरल पदार्थों जैसे- छाछ, ज्यूस आदि के सेवन का चलन है। हां, ये लोग बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड या प्रोसेस्ड ब्रेवरेजेस से खुद को दूर रखते हैं.
ये कहते हैं कॉफी नहीं पीना
एक धड़ा ऐसा भी है जो कहता है कि कॉफी में चाय की तुलना में बहुत अधिक कैफीन होता है, इसलिए चाय पी जा सकती है, लेकिन कॉफी नुकसानदायक है.


Post a Comment