Header Ads

शाहरुख और सलमान की फ्लॉप फिल्म पर पूछा सवाल, तो ये बोले आमिर


 सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ और शाहरुख खान की ‘जब हैरी मेट सेजल’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हर कोई इनसे बहुत अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहा था लेकिन आम जनता के फैसले के आगे सबको अपना सर झुकाना पड़ा। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है

 कि आखिर लोगों ने अपने पसंदीदा स्टार्स की फिल्मों को सिरे से कैसे खारिज कर दिया ? जब इस सवाल पर आमिर खान से बात करने की कोशिश की गई तो उनका कहना था कि, ‘हम यह नहीं कह सकते हैं कि ट्रेंड बदल रहा है। हम सभी ने अपने करियर में अप्स एंड डाउन्स देखें हैं और यह होता रहता है।’ गौरतलब है कि बातों को कैसे घुमाकर कहा जाए इस काम में वो काफी माहिर भी हैं। 19 अक्टूबर को रिलीज होगी‘सीक्रेट सुपरस्टार’...

बता दें 19 अक्टूबर को आमिर की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ रिलीज होगी। इसमें जायरा वसीम मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी और अपने आमिर खान इसमें एक्सटेंडेड कैमियो में दिखाई देंगे। फिल्म का नया गाना आज ही रिलीज किया गया है।