सलमान से कहीं ज्यादा अमीर हैं शाहरुख, दोनों के पास है इतनी प्रॉपर्टी
बॉलीवुड के तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर ने पिछले 30 सालों में कई ट्रेंड्स को बदला है। सलमान और शाहरुख की हाल की फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कहा जा रहा है कि इनका सुनहरा दौर समाप्ति की ओर है। हालांकि आमिर की फिल्में अभी अच्छा बिजनेस कर रही हैं। वैसे अगर प्रॉपर्टी की बात करें तो शाहरुख और सलमान के पास करीब 5500 करोड़ की प्रॉपर्टी है। हालांकि सलमान की तुलना में शाहरुख ज्यादा अमीर हैं। शाहरुख के पास जहां 4 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है तो वहीं सलमान करीब 1500 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। लंबे वक्त से स्ट्रगल कर रहे हैं शाहरुख...
किंग ऑफ रोमांस शाहरुख काफी लंबे अरसे से स्ट्रगल कर रहे हैं और उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लगातार इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
शाहरुख ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और हालातों को अपने अनुसार ढालकर ये साबित किया है कि वह असल में बॉलीवुड के बादशाह हैं। पिछले 2 सालों से उनका ये स्पार्क खत्म होता दिखाई दे रहा है।
सलमान की फिल्मों के लिए लगती हैं लंबी लाइनें...
बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान पॉपुलैरिटी के मामले में शाहरुख खान से कम नहीं हैं। इसी पॉपुलैरिटी के चलते उनकी फिल्मों के टिकटों के लिए लंबी कतारें लगा करती हैं।
यूथ उनका सबसे बड़ा प्रशंसक है। अपने सिंगल स्टेटस और क्रिमिनल केसेस के कारण वे मीडिया में छाए रहते हैं।
हालांकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यहां तक कि उन्हें कई डिस्ट्रीब्यूटर्स के पैसे तक लौटाने पड़े।

Post a Comment