Header Ads

Confirm हुई करीना, सोनम और स्वरा की फिल्म, ये होगा नाम


पिछले काफी दिनों से करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की बातें चल रही थीं। दरअसल बार बार इस फिल्म को लेकर अलग अलग खबरे आ रहीं थी जिसमें कभी ये सुनने को मिलता था कि फिल्म बंद हो गई है तो कभी सुनते थे की फिल्म की शूटिंग स्टार्ट होने वाली है। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने ‘वीरे दी वेडिंग’ पर काम करना शुरु कर दिया है और यह आधिकारिक घोषणा है। सोनम की बहन करेंगी फिल्म को प्रोड्यूस...

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना, सोनम और स्वरा के साथ शिखा तलसानिया भी देखने को मिलेंगी। फिल्म को प्रोड्यूस करने का काम खुद सोनम कपूर की बहन रिया कपूर करेंगी। फिल्म की शूटिंग इस साल सितम्बर तक शुरु हो जाएगी। अभी इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरु हुआ है। जहां फिल्म की स्टारकास्ट ने स्क्रिप्ट रीडिंग करना शुरु कर दी है।वहीं जानकारी के मुताबिक फिल्म का पहला शेड्यूल दिल्ली से शुरु होगा और इसका ज्यादातर हिस्सा यहीं पर शूट किया जाएगा। फिल्म का पहला शेड्यूल कम दिन का होगा और उसके बाद पूरी टीम बैंगकॉक में दूसरे शेड्यूल के लिए जाएंगे।’