सपना चौधरी के बाद ये डांसर मचा रही है धमाल, यूट्यूब पर हो रही वायरल
ये नई डांसर अपने लटके-झटकों से सपना के फैंस के दिलों में तेजी से जगह बना रही है।
हरियाणा-दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों के दिलो में अपने डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी आजकल बिग बॉस में बिजी हैं।
जब से सपना बिग बॉस में गई हुई है तब से उनके फैंस के बीच एक नई डांसर चर्चा में आ गई है। इस डांसर का नाम नाम गौरी रानी है।
ये नई डांसर अपने लटके-झटकों से सपना के फैंस के दिलों में तेजी से जगह बना रही है। सपना से कम नहीं है ये डांसर...
- डांसर गौरी रानी हरियाणा और दिल्ली में अपने डांस से धूम मचा रही ये नई डांसर सपना से कहीं से भी कम नहीं हैं।
- अपने मोहक अंदाज से ये डांसर सबका दिल मोह लेती हैं।
- गौरी भी सपना चौधरी की तरह एक स्टेज परफॉर्मर हैं और आजकर अपनी टीम के साथ हरियाणा दिल्ली जैसी जगहों पर अपना शो कर रही हैं।
यूट्यूब पर वीडियो हो रहा वायरल
- अब तक सोशल मीडिया पर गौरी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
- गौरी के लिए भी उतने ही दर्शकों की भीड़ आती है जितनी सपना के लिए।
- गौरी के एक वीडियो को अबतक 61 लाख लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर गौरी के कई वीडियो मौजूद हैं।


Post a Comment