हनीप्रीत की स्कूल से शादी तक की फोटो, राम रहीम से यूं लिया था आशीर्वाद
हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं। हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा था।
गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद से फरार हनीप्रीत पहली बार 39 दिन बाद मीडिया के सामने आई है।
इस मौके पर हनीप्रीत ने अपनी सफाई में कई अहम बातें की लेकिन पूर्व पति विश्वास गुप्ता पर कुछ भी नहीं बोली।
हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। इन्हीं में से हनीप्रीत के क्लासमेट रहे शख्स ने बीते दिनों बताया था कि हनीप्रीत का बाबा राम रहीम से शादी से पहले का कनेक्शन है। बाबा ने डेरे में करवाई थी शादी
- वर्ष 2000 से पहले तक फतेहाबाद के जगजीवनपुरा स्थित घर के आसपास रहने वाले एक पड़ोसी के दावे को सही मानें तो हनीप्रीत राम रहीम के संपर्क में शादी से काफी पहले आ चुकी थी, क्योंकि फतेहाबाद में हनीप्रीत की सगाई के दौरान राम रहीम खुद यहां आया था।
- पड़ोसी ने कहा था कि हनीप्रीत कि सगाई के समय बाबा के आगमन को लेकर हनीप्रीत के घर के साथ-साथ, जगजीवनपुरा चौक से लेकर पूरे रास्ते को मेन हाईवे तक दुल्हन की तरह सजाया गया था।
- राम रहीम हनीप्रीत की सगाई में एक खास टू-सीटर बीएमडब्लू लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आया था। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद राम रहीम अपनी गाड़ी में हनीप्रीत को साथ ले गया था। इसके बाद हनीप्रीत की शादी डेरे में ही की गई।
हनीप्रीत के पिता राम रहीम के कट्टर समर्थक
- हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा व मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं। हनीप्रीत का नाम प्रियंका तनेजा था।
- रामानंद तनेजा बाबा के कट्टर भक्त हैं। वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद अब डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चला रहे हैं।
- उनकी एक और लड़की है, जिसकी शादी हो चुकी है। हनीप्रीत भी शादीशुदा है, लेकिन उसका तलाक हो चुका है।
क्लासमेट ने किया था स्कूली दौर का जिक्र
- इसके अलावा स्कूली दौर में हनीप्रीत के साथ पढ़ाई करने वाले फतेहाबाद के डाॅ. समीर टुटेजा कहते हैं कि स्कूल के समय में अन्य स्टूडेंट्स की तरह ही हनीप्रीत का व्यवहार था।
- अब मीडिया में खबरें आने के बाद पता चला कि हमारे साथ पढ़ने वाली प्रियंका तनेजा ही हनीप्रीत है।
- टुटेजा ने कहा कि जब वह एमबीबीएस करके लौटे तो उन्हें पता चला कि प्रियंका तनेजा की शादी हो चुकी है जो उनके लिए एक शॉकिंग था।
- कुछ भी हो, हनीप्रीत को लेकर फतेहाबाद इलाके से कनेक्शन सुनकर लोग हैरान हैं और चर्चाओं का बाजार इलाके में पूरी तरह से गर्म है।
तलाक ले चुके पति लगा चुके हैं आरोप
- बताते चलें कि हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बाबा और हनीप्रीत पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और फिर इनके बीच तलाक हो गया।
- इस मामले को लेकर हनीप्रीत के पूर्व पति ने चंडीगढ़ में दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। पहली बार उन्होंने बाबा की धमकियों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
- लेकिन जब विश्वास गुप्ता पर ही हनीप्रीत की तरफ से कई मामले दर्ज करा दिए गए तो उन्होंने केस वापस ले लिया।
- फिर दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हम कुछ लोगों के बहकावे में आ गए थे। ऐसा कुछ नहीं है।
विश्वास के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती हनीप्रीत
- जब विश्वास गुप्ता पर हनीप्रीत से सवाल किया गया तो उसने कहा, 'मैं विश्वास गुप्ता के मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहती हूं'. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जिस विश्वास गुप्ता ने हनीप्रीत पर सरेआम गंभीर आरोप लगाए, उस पर हनीप्रीत ने क्यों कुछ नहीं बोला?


Post a Comment