16 साल के लड़के ने किए व्हेल के टुकड़े, फोटोज सामने आईं तो मचा हंगामा
अलास्का के यूपिक गांव में एक 16 साल के बच्चे द्वारा व्हेल के शिकार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, बीते अप्रैल महीने में क्रिस अपासिन्गॉक ने तट पर आ पहुंची अपनी हापरून गन से एक व्हेल को मार दिया था।
इसके बाद गांव वालों की मदद से व्हेल को तट से किनारे पर लाया गया, जिसके बाद गांव वालों ने कई दिनों तक इस व्हेल का मांस खाया।
क्रिस ने न सिर्फ व्हेल का शिकार किया, बल्कि व्हेल को काटने में भी लोगों की मदद की।
अब मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां
- क्रिस की मां सूसन आकापक ने व्हेल की डेड बॉडी के साथ खींची हुई फोटोज हाल ही में सोशल मीडिया में शेयर की थीं।
- सूसन ने बेटे की फोटोज शेयर करते हुए यह भी लिखा कि मेरे बेटे ने पूरे गांव के खाने का इंतजाम किया।
- इसके बाद ये फोटोज वायरल होती चली गईं और उलटे क्रिस ही आलोचकों के निशाने पर आ गया।
- इतना ही नहीं, व्हेल को मारने के चलते क्रिस को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
- क्रिस की मां के मुताबिक, धमकी के चलते क्रिस पिछले कई दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा है।
- इस बारे में क्रिस की फैमिली का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं हुआ। हम लोग ऐसे इलाके में रहते हैं, जहां खाने-पीने के साधन सीमित हैं।
इसके चलते आमतौर पर मछली और पशुओं का शिकार किया जाता है। इसी से कई घरों का पेट भरता है। इससे पहले भी यहां व्हेल का शिकार होता रहा है।
क्रिस की मां ने फोटोज की डिलीट
- विवाद खड़ा होने के चलते क्रिस की मां सूसन ने फेसबुक से अपने बेटे की ये फोटोज डिलीट कर दी थीं।
- हालांकि, ये फोटोज काफी शेयर हुईं, इसके चलते ये मीडिया की सुर्खियों में आ गईं।
- क्रिस की मां ने एक पोस्ट में लिखा है कि उनका बेटा इंटेलिजेंट ही नहीं, बहादुर भी है।


Post a Comment