Header Ads

कभी स्पोर्टपर्सन थे 'CID' के दया, इस वजह से खेल छोड़ एक्टिंग में आए


CID' के दया यानी दयानंद शेट्टी को शो में दरवाजा तोड़ने के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दया एक्टर बनने से पहले स्पोर्टपर्सन थे। लेकिन पैर में चोट लगने के कारण उन्हें स्पोर्ट छोड़ना पड़ा और वे एक्टर बन गए। दया शॉट-पुट और डिस्कस थ्रोअर थे और इन खेलों में उन्हें कई प्राइज भी मिले। 1994 में दया महाराष्ट्र से डिस्कस थ्रो चैंपियन बने थे। 'CID' के लिए लेते हैं इतनी फीस...

- 1998 में दया ने 'CID' के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट होकर सीनियर इंस्पेक्टर का रोल करना शुरू किया।
- इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आज दया एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
- ख़ास बात यह है कि दया ने CID के कई एपिसोड्स के लिए बतौर राइटर भी काम किया है।

फिल्म के लिए जीत चुके हैं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
- दयानंद शेट्टी छोटे पर्दे पर ही नहीं सिल्वर स्क्रीन पर भी एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं।
- उन्होंने बॉलीवुड की 'जॉनी गद्दार' (2007), 'रनवे' (2009) और 'सिंघम' (2014) जैसी फिल्मों में काम किया है।
- इतना ही नहीं, तुलु भाषा की फिल्म 'सीक्रेट' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

कई सीरियल्स में किया है दया ने काम
- 11 दिसंबर 1969 को कटापड़ी (Katapadi) उडापी, कर्नाटक में जन्में दया 'CID' के अलावा 'गुपचुप', 'गुटर गूं 2' और 'झलक दिखला जा' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।
- दया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने स्मिता शेती से शादी की है और वे एक बेटी के पिता हैं।