फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार श्रद्धा कपूर का कजिन, मां भी रही हैं सुपरस्टार
श्रद्धा कपूर का कजिन प्रियांक शर्मा जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। प्रियांक, श्रद्धा की मौसी और अपने जमाने की सुपरस्टार रहीं पद्मिनी कोल्हापुरे का बेटा है। प्रियांक के पिता प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा है। बता दें कि स्टार किड होने के बावजूद प्रियांक लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अन्य सेलिब्रिटी किड्स की तरह प्रियांक फिल्मी पार्टी और प्रमोशन्स में भी नजर नहीं आते है। श्रद्धा से है अच्छी बॉन्डिंग...
प्रियांक की अपने कजिन श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर से अच्छी बॉन्डिंग है। रिपोर्ट्स की मानें तो पद्मिनी और प्रदीप शर्मा अपने बेटे प्रियांक को जल्दी ही लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों ही फिल्ममेकर्स से बातचीत कर रहे हैं और जल्दी ही प्रियांक की डेब्यू मूवी की घोषणा करेंगे। प्रियांक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इतना ही नहीं उनकी एक्ट्रेस जोया मोरानी की बहन शाजा मोरानी से अच्छी बॉन्डिंग है। प्रियांक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट शाजा के साथ कई फोटोज भी शेयर कर रखी हैं।


Post a Comment