Header Ads

शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर 'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट, ऐसे कर रही एन्जॉय


टीवी रियेलिटी शो 'बिग बॉस 10' से सुर्खियों मे आई मोनालिसा इन दिनों पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ हनीमून पर हैं। जिसके चलते मोनालिसा ने मलेशिया और सिंगापुर की अपनी कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं। बता दें, मोनालिसा और विक्रांत की शादी को छह महीने बीत चुके हैं।

50से भी ज्‍यादा भोजपुरी फिल्‍मों में किया है काम
बता दें, अंतरा विश्वास यानी मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम है और उन्‍होंने 50 से भी ज्‍यादा भोजपुरी फिल्‍मों में काम किया है। मोनालिसा 'बिग बॉस' के सीजन 10 में अपने डांस के लिए काफी फेमस हुई थीं।
'बिग बॉस 10'शो में हुई थी मोनालिसा और विक्रांत की शादी

'बिग बॉस' में मोनालिसा और मन्‍नु की जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही थी, लेकिन जैसे ही मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत की एंट्री हुई, तो सब की नजर इस जोड़ी की तरफ हो गईं। मोनालिसा और विक्रांत की शादी 'बिग बॉस' के सेट पर ही कराई गई थी, जिसमें भोजपुरी स्‍टार निरहुआ और रवि किशन भी शामिल हुए थे।